spot_img

90 हजार में पटा था सौदा, सुहागरात के समय दुल्हन ने ऐसा दिया गच्चा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

MP : एमपी के भिंड जिले के गोरकी इलाके में शादी के रूप में धोखाधड़ी का एक रोचक मामला सामने आया है। एक दिव्यांग युवक को शादी करवाने का लालच देकर ठग लिया गया। शादी के बाद उसी रात दुल्हन ने ऐसा गच्चा दिया कि सभी लोग दंग रह गए। दुल्हन अपनी शादी वाली रात ही अपनी ससुराल की छत कूदकर भाग निकली। दूल्हे ने शादी करने के लिए 90 हजार में सौदा तय किया था। ठगी का शिकार  दूल्हे ने गोरमी थाने में 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तथाकथित दुल्हन समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  है।

Read more: मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में सरकार का बड़ा फैसला, OBC को मिलेगा इतना रिजर्वेशन

इस प्रकार तय हुआ था सौदा

जानकारी के अनुसार, गोरमी इलाके में रहने वाले दिव्यांग सोनू जैन की शादी नहीं हुई थी। सोनू जैन के परिचय के ग्वालियर निवासी उदल खटीक ने सोनू जैन को बताया कि वह उसकी शादी करा देगा, लेकिन इसके बदले में उसे एक लाख देने होंगे। सोनू जैन ने 90 हजार में सौदा तय कर लिया।

Read more:बालू लदा ट्रक पलटा, 3 बच्चों की मौत, 5 जख्मी

पहनाया गया मंगलसूत्र, भरी गई मांग

मंगलवार को उदल खटीक अनीता रत्नाकर नाम की एक महिला को लेकर गोरमी पहुंच गया। अनीता रत्नाकर के साथ अरुण खटीक और जितेंद्र रत्नाकर को भी लेकर उदल खटीक गोरमी पहुंचा। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति भी उदल खटीक के साथ था। यहां सोनू जैन की शादी अनीता के साथ घर में ही परिवार के लोगों के सामने संपन्न करवाई गई। मंगलसूत्र पहनाया गया, मांग भरी गई। सोनू के घर वालों ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद भी दिया।इसके बाद सभी लोग सोने चले गए।

Read more:IIM Ranchi के स्टूडेंट्स को मिलने लगी डिजीलॉकर की सुविधा

तबीयत खराब  होने का बहाना कर छत पर चली गई दुल्हन

अनीता के साथ आए जितेंद्र रत्नाकर जिसे अनीता ने अपना भाई बताया था और अरुण खटीक दोनों कमरे के बाहर सोने चले गए। रात के वक्त अनीता खुद की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर छत पर चली गई। आधी रात के वक्त जब घर वालों की नींद खुली तो उन्होंने बहू की तलाश शुरू की। वह कहीं नजर नहीं आई। अनीता छत से कूद कर भागने की फिराक में थी,लेकिन गश्त कर रही पुल‍िस ने अनीता को भागते हुए पकड़ लिया।

Read more:मिट्टी की दीवार गिरी, बच्ची की गई जान

 पांचों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

  1. इसके बाद दूल्हा बने सोनू ने गोरमी थाने पहुंचकर अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने सोनू जैन की शिकायत पर उदल खटीक, जीतेंद्र रत्नाकर, अरुण खटीक और अनीता रत्नाकर समेत एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।  आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...