kohramlive desk : पूर्व केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से दूसरी बार BJP सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से संन्यास ले लिया है। उन्होंने शनिवार को facebook पोस्ट लिखकर सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने लिखा – ‘मैं तो जा रहा हूं, अलविदा।’ उन्होंने कहा कि वह एक महीने के भीतर अपना सरकारी आवास छोड़ देंगे। वह संसद सदस्य पद से भी इस्तीफा दे रहे हैं।

राजनीति में आने से पहले बेहद प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर थे। हाल ही में हुए बंगाल विधानसभा चुनावों में उन्हें पार्टी ने मैदान में उतारा था पर वह जीत हासिल करने में नहीं सफल रहे। इसके कुछ दिन बाद ही उनसे केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा मांग लिया गया। तब से वह पार्टी नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे थे।
BJP मेरी सिर्फ एक पार्टी रही
फेसबुक पर पोस्ट कर बाबुल सुप्रियो ने अपने इस्तीफे के बारे में सबकुछ बताया है। उन्होंने लिखा है- ‘मैं किसी और पार्टी में नहीं जा रहा हूं। टीएमसी, कांग्रेस या सीपीआईएम, कहीं भी नहीं। न ही किसी पार्टी ने उन्हें फोन किया है और न वे कहीं जा रहे हैा। मैं सिर्फ एक टीम का खिलाड़ी हूं और हमेशा एक टीम का समर्थन किया है। सिर्फ एक पार्टी की है बीजेपी वेस्ट बंगाल। मैंने अमित शाह और जेपी नड्डा के सामने राजनीति छोड़ने की बात की है। मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने मुझे कई मायनों में प्रेरित किया है।’
समाजसेवा ‘बिना राजनीति के भी कर सकते हैं
सुप्रियो लिखते हैं- मैंने सबकी बात सुनी, माता पिता पत्नी बेटी सबकी। सामाजिक कार्य करना है तो बिना राजनीति के भी कर सकते हैं – चलो थोड़ा पहले खुद को संगठित करते हैं फिर। लेकिन मुझे एक सवाल का जवाब देना होगा क्योंकि यह सही है! सवाल उठेगा कि मैंने राजनीति क्यों छोड़ी? मंत्रालय के जाने से इनका कोई लेना देना है क्या? हां वहां है – कुछ लोगों के पास होना चाहिए! चिंता नहीं करना चाहते हैं तो अगर वह सवाल का जवाब देगी तो सही होगा-इससे मुझे भी शांति मिलेगी।








