Kohramlive : NSG (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) ने मंगलवार को हरियाणा के मानसेर में अपना 41वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NSG कमांडोज की बहादुरी और समर्पण की सराहना की। NSG कमांडोज ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन कर अपनी ताकत और क्षमता का प्रदर्शन किया। अमित शाह ने कहा, NSG के डेमो देखकर हर भारतीय यह महसूस करता है कि हमारी सुरक्षा सुरक्षित हाथों में है। गृह मंत्री ने ‘सर्वत्र, सर्वोत्तम, सुरक्षा’ के सिद्धांत को याद करते हुये कहा कि NSG ने हमेशा समर्पण, साहस और राष्ट्रभक्ति को अपना धर्म बनाया है। अमित शाह ने विशेष ऑपरेशन प्रशिक्षण केंद्र (SOTC) का उद्घाटन किया। यह केंद्र 141 करोड़ रुपये की लागत से 8 एकड़ में तैयार किया गया है और अब राज्य पुलिस बलों को भी ट्रेनिंग देगा। उत्तर भारत में अयोध्या में नया NSG हब स्थापित होगा, जो देश का सातवां केंद्र होगा। इससे पहले हब मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद और जम्मू में हैं।
NSG का योगदान और ऑपरेशन
NSG ने ऑपरेशन अश्वमेध, सर्वशक्ति, धांगू, अक्षरधाम, मुंबई हमले सहित कई महत्वपूर्ण अभियानों में अहम भूमिका निभाई। गृह मंत्री ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के ठिकानों और लॉन्चपैड्स को तबाह किया। NSG के SCG (Special Composite Group) हमेशा 24×7 तैयार रहता है, ताकि किसी भी अचानक हुये आतंकी हमले का तुरंत जवाब दिया जा सके। NSG की स्थापना 1984 में विचार के रूप में हुई और 1986 में आधिकारिक रूप से अस्तित्व में आया। अमित शाह ने ‘ब्लैक कैट कमांडोज’ को देश का गौरव बताया और कहा कि उनका साहस, अनुशासन और देशभक्ति हर भारतीय के लिये प्रेरणा है। अमित शाह ने अंत में कहा, देश को गर्व है कि हमारे पास NSG जैसी बहादुर, अनुशासित और आधुनिक कमांडो फोर्स है, जो हर संकट में भारत की सुरक्षा ढाल बनकर खड़ी रहती है।
इसे भी पढ़े : घाटशिला उपचुनाव के लिए BJP ने उतारा उम्मीदवार… जानें कौन
इसे भी पढ़े : नहीं रहें ‘महाभारत के कर्ण’
इसे भी पढ़े : रांची में दिनदहाड़े कारोबारी पर अंधाधुंध फा’यरिंग
इसे भी पढ़े : रांची में दिनदहाड़े कारोबारी पर अंधाधुंध फा’यरिंग












