Ranchi : घाटशिला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी तापमान चढ़ने लगा है। BJP ने एक बार फिर बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारा है। बाबूलाल, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे हैं। पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह वही सीट है जहां 2020 विधानसभा चुनाव में बाबूलाल को JMM के रामदास सोरेन से शिकस्त मिली थी। रामदास सोरेन के निधन से खाली हुई इस सीट पर JMM ने अभी तक अपना उम्मीदवार घोषित नहीं किया है। राजनीतिक चर्चाओं में दावा है कि पार्टी परिवार के किसी सदस्य को टिकट दे सकती है, जिससे मुकाबला फिर से दिलचस्प हो जायेगा।












