spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान : 16 दिसंबर तक प्राइवेट हो सकता है यह सरकारी बैंक! जानिए क्‍यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : मोदी सरकार निजीकरण को लेकर एक्शन में है। बता दें कि पिछले बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में ऐलान किया था, जिसके बाद इस बैंक के निजीकरण के लिए बोलियां मंगाई जाने लगीं। अब बताया जा रहा है कि 16 दिसंबर तक इस बैंक के निजीकरण के प्रोसेस को पूरा कर लिया जाएगा। दरअसल, सरकार ने आईडीबीआई बैंक के स्ट्रैटेजिक विनिवेश के लिए बोलियां मंगवाई हैं। स्‍पष्‍ट है कि सरकार आईडीबीआई बैंक के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। विभाग से संबंधित एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) मिलकर आईडीबीआई बैंक में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी।

सरकार की हिस्सेदारी

IDBI Bank में सरकार की हिस्सेदारी 45.48 फीसदी है, जबकि एलआईसी की हिस्सेदारी 49.24 फीसदी है। बताया जा रहा है कि सरकार और एलआईसी आईडीबीआई बैंक में कुछ हिस्सेदारी बेचेगी और फिर खरीदार को मैनेजमेंट कंट्रोल भी सौंप दिया जाएगा। आरबीआई इसके तहत 40 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दे सकता है। इस क्रिया के दौरान केंद्र 30.48 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) आईडीबीआई बैंक में 30.24 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा। दीपम के सचिव ने ट्वीट कर कहा, ‘आईडीबीआई बैंक में भारत सरकार और एलआईसी हिस्सेदारी के स्ट्रैटेजिक विनिवेश के साथ मैनेजमेंट कंट्रोल भी ट्रांसफर किया जाएगा।’

कई सरकारी कंपनियां होंगी प्राइवेट 

निजीकरण के लिए सरकार ने कई कंपनियों की लिस्ट बनाई है। इसके तहत लगभग आधे दर्जन से अधिक सार्वजनिक कंपनियों की सूची तैयार हुई है। इनमें शिपिंग कॉर्प, कॉनकॉर, विजाग स्टील, आईडीबीआई बैंक, एनएमडीसी का नगरनार स्टील प्लांट और एचएलएल लाइफकेयर को शामिल किया गया है। सरकार चालू वित्त वर्ष 2022-2023 में अब तक सरकार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (CPSE) के विनिवेश से 24,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटा चुकी है।

इसे भी पढ़ें :कई घरों की तबाही का गुनहगार महादेव धराया… देखें

इसे भी पढ़ें :कंबल ओढ़ा शख्स निकला बड़का उग्रवादी, सुनें क्या बोले SP…

इसे भी पढ़ें :मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा प्रत्‍याशी डिंपल यादव ने रचा कीर्तिमान

इसे भी पढ़ें :BIT मेसरा की स्टूडेंट पल्लवी की मौत के पीछे का राज खोल गया पीयूष… देखें

इसे भी पढ़ें :बच्चों को पढ़ने एवं उनके उच्चत्तर शिक्षा के लिए राज्य सरकार आर्थिक मदद कर रही है : CM

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

मैदान पर भड़के वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंकाई खिलाड़ियों से हुई तीखी नोकझोंक…

Kohramlive : दांबुला में खेले गये भारत-ए और श्रीलंका-ए...