Kohramlive Desk : देश का पहला Gold ATM हैदराबाद में खुल गया है। इस एटीएम के जरिए लोग अपने डेबिट और क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके सोना खरीद सकते हैं। इस एटीएम से 0.5 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सोने के सिक्के ख़रीदे सकते हैं।
ओपनक्यूब टेक्नोलॉजीज की मदद
गोल्ड एटीएम हैदराबाद की कंपनी गोल्डसिक्का (Goldsikka Pvt Ltd) ने ओपनक्यूब टेक्नोलॉजीज (Opencube Technologies) की मदद से खोला है। यह एटीएम भी बिल्कुल आम एटीएम (पैसे वाले एटीएम) की तरह काम करता है। गोल्डसिक्का सोना खरीदने और बेचने का कारोबार करती है। कंपनी के सीईओ सी. तरुज के अनुसार, लोग इस एटीएम से 0.5 ग्राम-100 ग्राम तक के सोने के सिक्के निकाल या खरीद सकते हैं। इस एटीएम पर सोने की कीमत लाइव अपडेट होती रहेगी, ताकि किसी तरह का कोई फ्रॉड न हो सके। इस गोल्ड एटीएम की सेवा 24 घंटे उपलब्ध होगी। कंपनी पेद्दापल्ली, वारंगल और करीमनगर में भी गोल्ड एटीएम खोलने की योजना बना रही है। इसके अलावा, कंपनी की योजना अगले 2 साल में पूरे भारत में करीब 3,000 गोल्ड एटीएम खोलने की है।
इसे भी पढ़ें : माड़ के टब में गिरकर झुलसी दो बहनों की 13 दिन बाद मौत, प्रिंसिपल पर गिरी गाज
इसे भी पढ़ें : राज्यों में अब एंटर करेगा चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’, 13 जिलों में रेड अलर्ट
इसे भी पढ़ें : सशस्त्र बलों पर हम सभी को गर्व है : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : आत्मनिर्भर बन चुकी दीदियां हैं अन्य दीदियों के लिए ऊर्जा स्रोत : CM
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो















