Bihar : बिहार के आंगन में आज एक नई उम्मीद ने दस्तक दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ऐसा ऐलान किया है, जो न सिर्फ वृद्धजनों की आंखों में चमक लायेएगा, बल्कि विधवाओं और दिव्यांगजनों को भी जीवन की डगर पर थोड़ी राहत देगा। अब तक जहां मात्र 400 रुपये की पेंशन मिलती थी, वहीं जुलाई से यह राशि सीधे 1100 रुपये कर दी गई है। जी हां, डबल से भी ज़्यादा, और ये फैसला सीधे सीएम नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर खुद साझा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा,“बुजुर्ग समाज की पूंजी हैं और उनका सम्मानजनक जीवन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को इस फैसले से राहत मिलेगी।” हर महीने की 10 तारीख को सीधे खाते में भेजी जाएगी यह राशि, ताकि किसी को इंतज़ार न करना पड़े, किसी को झुकना न पड़े। जुलाई महीने से सभी लाभार्थियों के खाते में ₹1100 प्रति माह पेंशन मिलनी शुरू हो जायेगी। योजना के तहत विधवाएं, बुजुर्ग और दिव्यांग तीनों वर्गों को यह लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : देवघर AIIMS में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा शुरू, जल्द ही होंगे बड़े इलाज… जानें
इसे भी पढ़ें :सिकल सेल की जंजीरों को तोड़ने निकला झारखंड, ये बोले CM हेमंत सोरेन…
इसे भी पढ़ें :रांची में कल भी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी…
इसे भी पढ़ें :CM बोले, अलर्ट मोड में रहे अधिकारी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :सिवान में PM ने गिनाई बिहारियों की खूबियां, क्या-क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में यहां बनेगा 100 बेड का अस्पताल, 168 करोड़ की मंजूरी
इसे भी पढ़ें :इस गांव के हर घर का चूल्हा ठंडा, एक साथ 9 की उठी अ’र्थी
इसे भी पढ़ें :सिकल सेल की जंजीरों को तोड़ने निकला झारखंड, ये बोले CM हेमंत सोरेन…
इसे भी पढ़ें :रांची में कल भी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी…










