Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज सिकल सेल से जूझ रहे युवाओं से रूबरू हुये। उन्होंने कहा यह बीमारी नहीं, यह संघर्ष है और हम सब इसके योद्धा हैं। हम बीमारी को नहीं, जीवन को केंद्र में रखते हैं। CM ने कहा राज्य सरकार हर संक्रमित को बेहतर इलाज और अच्छा जीवन देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम लोगों का हेल्थ प्रोफाइल तैयार कर रहे हैं ताकि हर बीमारी की पहचान वक्त रहते हो। सामूहिक प्रयास ही इस बीमारी के उन्मूलन की कुंजी है। CM हेमंंत सोरेन ने कहा कि सिकल सेल की पहचान अक्सर देर से होती है, जब तक ये शरीर ही नहीं, सपनों को भी निगलने लगती है। उन्होंने कहा, “जन्म के साथ ही स्क्रीनिंग अनिवार्य होनी चाहिये, ताकि समय रहते उपचार शुरू हो। जिसे पता ही नहीं कि वह पीड़ित है, वो अगली पीढ़ी को बीमारी सौंप देता है। CM ने कहा कि सिकल सेल संक्रमितों को समय पर दवा और खून मिलना चाहिये। हेल्थ काउंसलर की भूमिका अहम है, उन्हें ट्रेनिंग और उपकरण मिलने चाहिये। हर किसी के लिये इलाज की राह सरल और सम्मानजनक हो। उन्होंने सिकल सेल से जूझ रही बेटियों आतिया कौशर, स्नेहा तिर्की, सान्या परवीन और बेटों अब्दुल हकीम अंसारी व अन्य से आत्मीय संवाद किया। एक युवती ने कहा, “सिकल सेल के कारण मेरी पढ़ाई छूट जाती है।” CM ने भरोसा दिलाया “आपकी शिक्षा नहीं रुकेगी, सरकार समाधान निकालेगी।” मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मुख्य सचिव अलका तिवारी, CMO अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, यूनिसेफ की डॉ कनीनिका मित्रा, डॉ विवेक सिंह, आस्था अलंग, वनेश माथुर और शिवानी सहित कई अन्य विशेषज्ञ मौजूद थे।
सिकल सेल की जंजीरों को तोड़ने निकला झारखंड, ये बोले CM हेमंत सोरेन…
Date:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...












