PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को जिलों का प्रभार सौंप दिया है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पटना और भोजपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। मंत्री विजय चौधरी को नालंदा और शेखपुरा की जिम्मेदारी दी गई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को अरवल का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को पूर्णिया एवं किशनगंज का प्रभार सौंपा दिया गया है।
6 मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार
मुख्यमंत्री ने 6 मंत्रियों को दो-दो जिलों का प्रभार सौंपा है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के अलावा विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, आलोक कुमार मेहता, अशोक चौधरी और संजय कुमार झा को दो-दो जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया है। अन्य सभी मंत्रियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
किस मंत्री को किस जिले का प्रभार
- तेजस्वी यादव – पटना, भोजपुर
- विजय कुमार चौधरी – नालंदा, शेखपुरा
- बिजेंद्र प्रसाद यादव – पूर्णिया, किशनगंज
- आलोक मेहता – औरंगाबाद, सीवान
- तेज प्रताप यादव- अरवल
- आफाक आलम – बक्सर
- अशोक चौधरी – रोहतास, जमुई
- श्रवण कुमार – समस्तीपुर
- सुरेंद्र प्रसाद यादव – कटिहार
- रामानंद यादव – गोपालगंज
- लेशी सिंह – मधुबनी
- मदन सहनी – खगड़िया
- कुमार सर्वजीत – भागलपुर
- ललित कुमार यादव – पश्चिमी चंपारण
- संतोष कुमार सुमन – जहानाबाद
- संजय कुमार झा – सुपौल, मधेपुरा
- शीला कुमारी – लखीसराय
- समीर महासेठ – नवादा
- चंद्रशेखर – अररिया
- सुमित कुमार सिंह – सारण
- सुनील कुमार – पूर्वी चंपारण
- अनिता देवी – मुंगेर
- जितेंद्र कुमार राय – मुजफ्फरपुर
- जयंत राज – वैशाली
- सुधाकर सिंह – दरभंगा
- जमा खान – सीतामढ़ी
- मुरारी गौतम – सहरसा
- कार्तिक कुमार – शिवहर
- शमीम अहमद – बेगूसराय
- शाहनवाज – बांका
- सुरेंद्र राम – कैमूर
- इसराइल मंसूरी – गया
इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ऐ बप्पा, पूरा थाना ही नकली, फर्जी महिला दारोगा तो कमाल की… देखें
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : गोबर उठाने को लेकर हुआ पति से झगड़ा, फिर डेढ़ साल के मासूम के साथ जो किया… देखें








