Hazaribagh (Sunil Sahu/Shivnarayan Sahu) : हजारीबाग में एक हाईवा ने बाप-बेटे को अपनी चपेट में लिया। हाईवा में कोयला लोड था। मौके पर ही पिता राम कुमार महतो ने दम तोड़ दिया। वहीं, बेटा सचिन कुमार जख्मी हो गया। वे दोनों हजारीबाग से अपने घर वापस बाइक से लौट रहे थे। उनका घर बड़कागांव के विधायक मोहल्ला में है। जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 7 बजे जब दोनों बाप-बेटे हजारीबाग-बड़कागांव मेन रोड के 13 माइल के पास पहुंचे तो हाईवा ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर मारने के बाद हाईवा मौके से भाग निकलने में कामयाब रहा। टक्कर की जोरदार आवाज सुन आसापास के लोग इकट्ठा हो गये। लहूलुहान राम कुमार महतो की स्पॉट पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, सचिन घायल था। एक्सीडेंट के बाद वहां के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। रोड को जाम कर दिया गया। मुआवजे की मांग की जा रही थी। लोगों का कहना था कि आये दिन कोई न कोई शख्स यहां हाईवा की चपेट में आ जाता है। एक्सीडेंट की फैली खबर पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साये लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रही थी। खबर लिखे जाने तक लोग सड़क पर डटे हुए थे। वे मृतक के परिजन को मुआवजा और कंपनी में नौकरी की मांग कर रहे थे। पिता की मौत पर सचिन और परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सुनें क्या बोले वहां मौजूद लोग…
इसे भी पढ़ें :मोरबी हादसे में अब तक 141 की मौत
इसे भी पढ़ें :बार-बार मना किया तो कर डाला बड़का कांड… देखें
इसे भी पढ़ें :T20 WC : न्यूजीलैंड के आगे श्रीलंकाई शेरों ने टेके घुटने
इसे भी पढ़ें :कटहल पेड़ पर जो कुछ दिखा, इलाके में सनसनी फैला गया
इसे भी पढ़ें :धमाके से दहला औरंगाबाद, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें :सस्ता हुआ सरसों तेल, इनके भी गिरे दाम…देखें
इसे भी पढ़ें :छुट्टी में आये कर्नल को राजधानी में जान से मारने की कोशिश… देखें वीडियो












