GARHWA : CM Hemant Soren ने शुक्रवार को गढ़वा जिला वासियों को कई सौगातें दी। उन्होंने कल्याणपुर में नए समाहरणालय भवन तथा बिरसा मुंडा स्मारक-सह-हैलीपैड विकास एवं रिसेप्शन भवन की आधारशिला रखी। रंका मोड़ पर नवनिर्मित इंदिरा प्रियदर्शनी घंटाघर और देश की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। यहां हुए कार्यक्रम में सीएम ने कहा कि राज्य का विकास तभी होगा, जब यहां के लोगों के हाथ मजबूत होंगे। पलामू और गढ़वा जैसे जिले शैडो एरिया में आते हैं। ऐसे में यहां घर-घर नल के माध्यम से पीने का पानी तथा सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार विशेष कार्य योजना बना रही है।
अमन चैन और खुशहाली के साथ राज्य को आगे बढ़ाएंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान हालात काफी भयावह हो गए थे। लोगों के सामने एक तरफ भोजन पर आफत था तो दूसरी तरफ बेरोजगारी। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सरकार ने मुफ्त भोजन के साथ साथ लोगों को रोजगार देने के लिए कई योजनाएं शुरू की। आनेवाले दिनों में और भी कई योजनाएं शुरू की जा रही है। सरकार आने वाले दिनों में एक ऐसी लकीर खिंचेगी, जहां अमन चैन और खुशहाली के साथ राज्य को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा ।
आपके उत्पादों को सरकार खरीदेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि सखी मंडलों द्वारा निर्मित उत्पादों को बाजार देने के लिए सरकार ने पलाश ब्रांड शुरू किया है । अगले 1 साल में पलाश ब्रांड के जरिए उत्पादों का टर्नओवर 15 सौ करोड़ रुपए करने के लक्ष्य के साथ सरकार काम कर रही है । उन्होंने यह भी कहा कि कुपोषण मुक्त झारखंड बनाने के लिए सप्ताह में 6 दिन बच्चों को अंडा देने का सरकार ने निर्णय लिया है । उन्होंने लोगों से कहा कि वह अंडा उत्पादन करें । सरकार उसे खरीदेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड के संसाधनों को दूसरे राज्य में ले जाकर वहां से निर्मित उत्पादों को यहां लाकर बेचा जाता है । हमारी कोशिश है कि हमारे संसाधन का यही इस्तेमाल हो । इन संसाधनों से उत्पादों का यहीं निर्माण हो , जिसे सरकार प्रमोट करेगी ।
स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, लाभुकों में बांटी परिसंपत्ति
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्नातक प्रशिक्षित 89 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, दुधारू गाय योजना, यूनिवर्सल पेंशन योजना के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया। उन्होंने सखी मंडलों को कैश क्रेडिट लिंकेज योजना के तहत 6 करोड़ तथा सामुदायिक निवेश निधि योजना के तहत 5 करोड़ 17 लाख 75 हज़ार रुपए का चेक दिया। इसके अलावा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शैलेंद्र पाठक, ट्रेडिशनल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल करने वाली प्रियंका कुमारी , दीपक कुमार और अनु प्रियदर्शी तथा कोरबा भाषा शब्दकोश के रचयिता हीरामन कोरवा को सम्मानित किया। मौके पर स्थानीय विधायक और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा और गढ़वा जिले के डीसी और एसपी समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :वकील की शादी का आनोखा कार्ड हुआ वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें :चहल की वाइफ ने विराट कोहली-को सिखाया डांस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कोरोना के नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता, UK ने 6 देशों के लिए उड़ानें रद्द की
इसे भी पढ़ें :चंद गद्दारों ने BSF और CRPF पर लगाया कलंक का टीका, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :खतरे की घंटी : सरकार ने सभी राज्यों को किया अलर्ट, जानिये वजह…
इसे भी पढ़ें :JPSC का Cut off marks जारी, जानिए किस वर्ग के लिए कितना PERCENT
इसे भी पढ़ें :गुमला में माओवादियों ने थाना भवन को उड़ाया, पर्चा में लिखा…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : प्रिंस खान ने ली नन्हे खान की हत्या की जिम्मेदारी, कहा- 6 महीने में खत्म कर देगा… (Video)
इसे भी पढ़ें : बोकारो में मिली लड़की की कटी मुड़ी, धर खोजने में जुटी पुलिस…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बैंक मैनेजर के सीने में ऐसे दाग दी गोली, देखें CCTV फुटेज
इसे भी पढ़ें : छठी मईया पर क्या बोल गये नाइजीरियन कैदी, देखें वीडियो












