Ranchi : रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज शिक्षा और भविष्य को लेकर एक अहम मुलाकात हुई। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर के निदेशक प्रो. (डॉ.) गौतम सूत्रधर ने CM हेमंत सोरेन से भेंट की। इस अवसर पर निदेशक ने CM हेमंत सोरेन को 29 दिसंबर 2025 को आयोजित NIT जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का सादर न्योता दिया। CM को यह भी अवगत कराया गया कि इस दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति प्रस्तावित है। प्रो. गौतम सूत्रधर ने CM को दीक्षांत समारोह की चल रही तैयारियों से भी अवगत कराया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर लगभग एक हजार छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत और सपनों की डिग्रियां प्रदान की जायेंगी। CM हेमंत सोरेन ने इस आमंत्रण के लिये संस्थान प्रबंधन का आभार जताया और राज्य में तकनीकी शिक्षा की मजबूती पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
इसे भी पढ़े : चाची का ताना, भतीजे का बदला, रची खौफनाक कहानी…
इसे भी पढ़े : CM हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से मिली मोहलत…
इसे भी पढ़े : झारखंड ने हरियाणा को रनों की आंधी में बहाया…
इसे भी पढ़े : चेहरे को ढककर सोने की आदत बन सकती है खतरा… जानें कैसे










