Kohramlive : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में गुरुवार को हरियाणा के खिलाफ मुकाबले में झारखंड के कप्तान ईशान किशन और कुमार कुशाग्र ने ऐसा बल्ला घुमाया कि गेंदबाजों के हौसले टूट गये। ईशान किशन ने कप्तानी पारी खेलते हुये 49 गेंदों में 101 रन ठोक दिये। कुमार कुशाग्र शतक से चूक गये, लेकिन उनकी 38 गेंदों में 81 रन की पारी ने स्टेडियम में आग लगा दी। दोनों का स्ट्राइक रेट 200 से ऊपर रहा, रन ऐसे बरसे जैसे बारिश। टॉस जीतकर हरियाणा ने पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन फैसला भारी पड़ गया। टीम को अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल की कमी खली। डेंगू और चिकनगुनिया से जूझ रहे चहल फाइनल से बाहर रहे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि डॉक्टरों ने उन्हें आराम और रिकवरी की सलाह दी है। झारखंड ने फाइनल में 20 ओवर में 3 विकेट पर 262 रन का पहाड़ खड़ा कर दिया। ईशान–कुशाग्र के बाद अनुकूल रॉय 20 गेंद में 40 रन, रॉबिन मिंज 14 गेंद में 31 रन, नाबाद रहे। हरियाणा की ओर से अंशुल कम्बोज 51 रन देकर 1 विकेट, सुमित कुमार 41 रन देकर 1 विकेट, समंत जाखर 62 रन देकर 1 विकेट झटके। इस विस्फोटक पारी के साथ झारखंड ने फाइनल में मजबूत पकड़ बना ली।
CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...
जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…
Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...
मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…
Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...
Paytm का नया ‘Pocket Money’ फीचर लॉन्च, कंट्रोल रहेगा मम्मी-पापा के पास…
Kohramlive : घर में अक्सर एक आवाज गूंजती है, ...
हरिद्वार से लौट रहा था शार्प शूटर, टोल प्लाजा पर धरा गया…
West Bengal : पश्चिम बंगाल में हुये चर्चित चंद्रनाथ...





