लोकनायक जयप्रकाश आंख अस्पताल में नई शुरुआत…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में अब उम्मीद की एक नई रोशनी जलने वाली है। वे लोग, जिनकी आंखों की चमक धीरे-धीरे धुंधली पड़ रही थी, जो कॉर्निया के इलाज के लिये रांची, पटना या दिल्ली का रुख करने को मजबूर थे, अब उन्हें अपने ही इलाके में बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद जगी है।

कॉर्निया विभाग का होगा शुभारंभ

Lok Nayak Jayaprakash Eye Hospital, बहेरा (आश्रम), चौपारण में अब कॉर्निया विभाग की शुरुआत होने जा रही है। यह अस्पताल Nav Bharat Jagriti Kendra द्वारा संचालित किया जाता है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इस नई सुविधा से क्षेत्र के हजारों मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा। सोमवार से रांची की प्रसिद्ध कॉर्निया विशेषज्ञ डॉ. सबा इकबाल अस्पताल में अपनी सेवाएं देना शुरू करेंगी। अब कॉर्निया से जुड़ी बीमारियों की जांच और परामर्श स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगा। सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि फिलहाल कॉर्निया जांच के लिये किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जायेगा।

भविष्य में शुरू होगा कॉर्निया ट्रांसप्लांट

कार्यक्रम निदेशक Gandharv Gaurav ने बताया कि अस्पताल में जल्द ही कॉर्निया ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू करने की तैयारी चल रही है। इसके लिये जरूरी संसाधन जुटाये जा रहे हैं और सरकार को कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेंटर की मान्यता के लिये प्रस्ताव भी भेजा गया है। अनुमोदन मिलते ही अस्पताल में ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू कर दी जायेगी। इस सुविधा का लाभ चौपारण, हजारीबाग, चतरा, रामगढ़, कोडरमा, गया, नवादा और औरंगाबाद जैसे जिलों के मरीजों को मिलेगा। अस्पताल की ओर से विभिन्न इलाकों में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाये जा रहे हैं। इन शिविरों के जरिए लोगों को आंखों की बीमारियों, बचाव और इलाज के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में अब अपराधियों की रातें बेचैन…

इसे भी पढ़ें : झारखंड की तिजोरी मजबूत करने की तैयारी…

इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास ऐप’, बोले…

इसे भी पढ़ें : व्हाट्सऐप चैट ने खोला ‘लुटेरी दुल्हन’ का राज…

इसे भी पढ़ें : गांव में डर की दस्तक, मौ’त के गड्ढों से गुजर रहे ग्रामीण… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 जिलों में बने नये Rural SP के पद…

Bihar : बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुये...

मॉर्निंग वॉक पर निकली बुजुर्ग महिला से छिनतई करने वाले धरा गये…

Ranchi : रांची के हरमु बाईपास रोड पर मॉर्निंग...

हजारीबाग में अब अपराधियों की रातें बेचैन…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में कभी अंधेरा होते ही...

झारखंड की तिजोरी मजबूत करने की तैयारी…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में वित्त...

CM हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया ‘आदिनिवास ऐप’, बोले…

Ranchi : रांची के ऑड्रे हाउस में सोमवार को...