spot_img

सीएम हेमंत सोरेन ने विभिन्न विभागों का किया निरीक्षण

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सभी विभागीय परिसरों की साफ-सफाई का दिया निर्देश

कोहराम लाइव डेस्क : सीएम हेमन्त सोरेन ने गुरुवार को एफएफपी बिल्डिंग स्थित ग्रामीण विकास विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा परिवहन विभाग, एमडीआई बिल्डिंग में अवस्थित शिक्षा विभाग और इंजीनियरिंग बिल्डिंग स्थित झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड तथा झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड के कार्यालय का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने तीनों बिल्डिंग में चल रहे विभिन्न विभागों के कार्यालय कक्षों, कॉरिडोर,  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और मीटिंग रूम आदि का जायजा लिया। सीएम ने सभी बिल्डिंगों के परिसर को साफ- सुथरा रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कॉरिडोर में अनावश्यक रूप से रखे हुए सामानों को हटाने को भी कहा। मुख्यमंत्री ने फायर फाइटिंग सिस्टम को दुरुस्त करने और कॉरिडोर में बिजली वायरिंग एवं टेलीफोन-इंटरनेट सर्वर के तारों को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शौचालयों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। इसके उपरांत उन्होंने एचईसी परिसर में सड़क के किनारे अस्थायी दुकान और स्टॉल लगाने वालों को स्वच्छता का ध्यान रखने की नसीहत दी। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे और भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :सड़क हादसे में Doctor का निधन, तेज रफ्तार में थी कार

इसे भी पढ़ें :पानी पी रहे दो मासूम पर गिरा Water Tank का मलबा, और फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमशेदपुर कांड : मुख्य आरोपी की फोटो जारी कर इनाम का हुआ ऐलान…

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित बार हत्याकांड में पुलिस...

अब अदालत खुद चली लोगों के द्वार…

Latrhar : न्याय अब सिर्फ अदालत की चारदीवारी तक...

50 हजार के ईनामी डकैत का एन’काउंटर…

UP : यूपी के बदायूं में बीती रात 50...

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

Kohramlive : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों...

15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

Kohramlive : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले...