लातेहार : Water Tank गिरा। पानी पी रहे दो मासूम आए इसकी चपेट में। लातेहार के चंदवा थाने के सेरक गांव में घटा दिल दहलाने वाला हादसा। दो मासूम बच्चे की चली गई जान। हादसा नवनिर्मित ईंट-भट्ठे का पानी टंकी के गिरने के कारण हुआ। इसी दौरान वहां मजदूर के दो बच्चे पानी पीने पहुंचे थे। पानी टंकी का मलबा उन पर गिर गया और बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे एक ही परिवार के थे।
इसे भी पढ़ें : महिला समेत चार गिरफ्तार, 8Kg अफीम, 4.5 लाख Cash बरामद
कई और बच्चे हुए घायल
बच्चों के घरवाले इसी ईंट-भट्ठे में काम करते हैं। घटना में कई और बच्चे घायल भी हुए हैं। घटना की खबर मिलते ही चंदवा थाना पुलिस पूरी टीम के साथ पहुंची। घटना के बाद जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि सूचना के बाद सारे मामले की जांच हो रही है। इसी के बाद कुछ कहा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : पुलिस को देखते ही छत से कूदकर भागी कई लड़कियां, आपत्तिजनक स्थिति में 4 को पुलिस ने दबोचा
इस मामले में पुलिस के अधिकारी भी कुछ स्पष्ट नहीं बता रहे हैं। लेकिन अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर जांच के लिए पहुंचे। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल। पीड़ित मजदूर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : रोड निर्माण में लगे ट्रैक्टर, JCB को फूंका, PLFI पर शक की सूई












