Ranchi : CM हेमंत सोरेन इन दिनों स्पेन और स्वीडन दौरे पर हैं, जहां वे झारखंड में निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से कई उच्चस्तरीय बैठकों में भाग ले रहे हैं। इस दौरान स्पेन के बार्सिलोना में प्रतिष्ठित RCD Espanyol फुटबॉल क्लब ने झारखंड सरकार को खेल और कोचिंग डेवलपमेंट के लिए MoU का प्रस्ताव दिया है। CM सोरेन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रवासी भारतीय व्यवसायियों, स्टार्टअप मेंटर्स और टेक्नोलॉजी विशेषज्ञों से मुलाकात कर क्लीन एनर्जी, मेडटेक, बायोटेक, स्पोर्ट्स मार्केटिंग और फार्मा जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। चेकोस्लोवाकिया के Tesla Group A.S. के CEO डुशान लिचार्डस ने झारखंड में बैटरी असेंबली आधारित GIGA फैक्ट्री स्थापित करने का प्रस्ताव दिया, जो कंपनी के रोमानिया प्रोजेक्ट की तर्ज पर होगा।
स्टार्टअप और अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा
प्रतिनिधियों ने झारखंड स्टार्टअप्स और उनके मेंटर्स की मैपिंग कर उन्हें वैश्विक इनक्यूबेटर्स से जोड़ने का सुझाव दिया। साथ ही, कटहल, टमाटर जैसे स्थानीय उत्पादों के प्रसंस्करण, होड़ोपैथी चिकित्सा, आरएंडडी और मेडटेक इनोवेशन में निवेश को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया।
‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में तेजी से सुधार
CM ने बताया कि राज्य सरकार स्पेनिश कंपनियों से संवाद जारी रखेगी और मिले सुझावों को नीतिगत फैसलों में शामिल करेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में उल्लेखनीय प्रगति की है और राज्य तेज़, पारदर्शी और निवेशक अनुकूल प्रक्रियाओं के लिए प्रतिबद्ध है।
इसे भी पढ़ें : लाल आतंक का सफाया, क्या बोल गये DGP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मातम में बदली खुशियां, रोड जाम… जानें कहां
इसे भी पढ़ें : CM कुर्सी पर जंग, पर्दे के हीरो बनाम पॉलिटिक्स के फाइटर
इसे भी पढ़ें : हार्ट अटैक से बचने का 5S फार्मूला… जानें







