Ranchi : राजधानी रांची के चौकीदार भर्ती परीक्षा में लिखित रूप से सफल अभ्यर्थियों के लिये शारीरिक जांच और दौड़ परीक्षा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यह परीक्षा तीन दिनों तक होगी। जिसमें सुबह की पहली किरण के साथ ही दौड़ शुरू होगी। क्रमांकवार समय सारणी जिले की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। दौड़ परीक्षा रांची के खेलगांव में बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 24, 25 और 26 मई को होगी। रिपोर्टिंग सुबह 5.00 बजे, रजिस्ट्रेशन सुबह 5.15 बजे और परीक्षा सुबह 5.30 बजे शुरू होगी। अभ्यर्थी दो तरीकों से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं: ranchi.nic.in पर जाकर या सीधे इस लिंक पर क्लिक करें:Download Admit Card एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए ज़रूरी है: रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड।
रात्रि विश्राम की सुविधा
दूर-दराज के प्रखंडों से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए खेलगांव परिसर में निःशुल्क रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।
हालांकि भोजन की व्यवस्था अभ्यर्थियों को स्वयं करनी होगी।
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने किये बड़े ऐलान…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस रोज तक मानसून देगा दस्तक, आज यहां अलर्ट
इसे भी पढ़ें : नौजवानों के ल’हू में घुलने लगा है धीमा जहर, इन्होंने खाई कसमें, क्या… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में फिर निषेधाज्ञा
इसे भी पढ़ें : नौजवानों के ल’हू में घुलने लगा है धीमा जहर, इन्होंने खाई कसमें, क्या… जानें
इसे भी पढ़ें : फलाहारी बाबा के बैकुंठ उत्सव में झलका अजीब सा नजारा…










