Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची के करमटोली स्थित आदिवासी कॉलेज परिसर में 520 बेड के बहुमंजिला छात्रावास निर्माण की आधारशिला रखी। इस खास मौके पर उन्होंने राज्यभर के छात्रों के लिए कई बड़ी घोषणायें कीं। CM ने कहा कि राज्य के हर जिले में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नाम पर भव्य पुस्तकालय खोले जाएंगे, जहां हर तरह की किताबें और पत्रिकाएं मिलेंगी। सरकार का लक्ष्य है कि झारखंड का हर छात्र सिर्फ पढ़ाई पर फोकस करे, बाकी सारी चिंताओं की जिम्मेदारी सरकार उठायेगी।
अब छात्रों को मिलेगा…
तीन वक्त का पौष्टिक भोजन
हॉस्टल में रसोइया और चौकीदार
पढ़ाई के लिए जरूरी संसाधन
मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्सेज के लिए सहायता
गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बिना गारंटी ₹15 लाख तक शिक्षा ऋण
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग सुविधा
CM ने यह भी कहा कि सरकारी स्कूल और कॉलेज अब निजी संस्थानों से बेहतर बनते जा रहे हैं। हाल ही में CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक लाकर यह साबित भी किया है।
कार्यक्रम में मंत्री चमरा लिंडा, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का संकल्प साफ है, “हमारा हर बच्चा आगे बढ़े, पढ़े और जीवन में मुकाम हासिल करे। इसके लिए सरकार हर मुमकिन मदद देगी।”
इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान, ये IPL स्टार बने कप्तान
इसे भी पढ़ें : आदिवासी हितों की नई पटकथा तैयार, CM हेमंत सोरेन ये बोल गये… जानें













