झारखंड में इस रोज तक मानसून देगा दस्तक, आज यहां अलर्ट

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में जल्द ही मानसून की एंट्री होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 जून तक राज्य में मानसून दस्तक दे सकता है। वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बार मानसून अच्छा रहेगा और सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद है। फिलहाल मानसून 25 से 27 मई के बीच केरल में प्रवेश करने वाला है, और फिर धीरे-धीरे झारखंड की ओर बढ़ेगा। 7 जून के बाद एक हफ्ते के अंदर पूरे राज्य में मानसून छा जायेगा।

फिलहाल बारिश का कहर जारी, वज्रपात से मौतें

इससे पहले की बारिश ने भी लोगों को राहत से ज्यादा चिंता दी है। राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात के कारण मौतों की घटनाएं सामने आई हैं। बुधवार को कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की घटनाएं हुईं।

आज इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है।

  • देवघर

  • गिरिडीह

  • जामताड़ा

  • धनबाद

  • हजारीबाग

  • कोडरमा

  • रांची (कुछ हिस्से)

इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश होने की आशंका है।

 कल (23 मई) क्या होगा?

  • 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है

  • वज्रपात और मध्यम बारिश के आसार

  • रांची में 27 मई तक रोजाना बारिश होने की संभावना

  • 26–27 मई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश के संकेत

मौसम विभाग ने लोगों को खुले में न रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने और बिजली गिरने के समय घरों में सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें : नौजवानों के ल’हू में घुलने लगा है धीमा जहर, इन्होंने खाई कसमें, क्या… जानें

इसे भी पढ़ें : इंग्लैंड दौरे के लिए अंडर-19 टीम का हुआ ऐलान, ये IPL स्टार बने कप्तान

इसे भी पढ़ें : डॉ. इरफान अंसारी का ऐलान, कोई माफी नहीं, सीधे जेल जायेंगे…

इसे भी पढ़ें : नये आपराधिक कानूनों पर ADG सुमन गुप्ता ने दिये दमदार टिप्स… जानें

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का हुआ अंत, किसने मारा… जानें

Kohramlive : पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बड़े नामों...

9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

Kohramlive : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”...

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...

सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता, इन वर्गों पर होगा लागू…

UP : यूपी में सरकार ने राज्य कर्मचारियों को...