spot_img

टेम्पू से गिरे मासूम को कुचला, बचाने दौड़ी मां भी ल’हूलु’हान…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : सुबह का वक्त था। मां अपने चार साल के बेटे का इलाज कराने घर से निकली थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी गोद हमेशा के लिये सूनी हो गई। मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल के समीप भाई लाल बत्ती मोड़ पर शुक्रवार सुबह हुये एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। तेज रफ्तार एक अनियंत्रित चार-चक्का वाहन ने चार साल के आर्यन कुमार को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि मासूम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटे को बचाने के लिये दौड़ी उसकी मां रंजु देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक आर्यन पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के सिरसी घाघू गांव निवासी श्रीलाल राय का इकलौता बेटा था। वह अपनी मां रंजु देवी और मामा सरोज कुमार के साथ डॉक्टर को दिखाने मुजफ्फरपुर आया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे परिवार घर से निकला और ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंचा। स्टेशन से टेम्पू पकड़कर वे सदर अस्पताल की ओर जा रहे थे। लेकिन अस्पताल से कुछ ही दूरी पर जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

टेम्पू से गिरा मासूम और अगले ही पल सब खत्म

सुबह करीब पौने नौ बजे टेम्पू जैसे ही भाई लाल बत्ती चौराहे के पास पहुंचा, आर्यन अचानक दाहिनी ओर से नीचे गिर पड़ा। बेटे को सड़क पर गिरते देख मां बिना एक पल गंवाये उसे बचाने दौड़ीं। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे चार-चक्का वाहन ने मासूम को रौंद दिया और बिना रुके फरार हो गया। हादसे में आर्यन के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खून से लथपथ बेटे को सीने से चिपकाये रंजु देवी बदहवास हालत में सदर अस्पताल पहुंचीं। वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया। घायल मां का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मां का बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन और उसके चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

इसे भी पढ़ें : रांची के DC बोले, नहीं चलेगी लापरवाही…

इसे भी पढ़ें : 2027 विधानसभा चुनावों के लिए पहली लिस्ट जारी… देखें

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी में भाजपा का ‘मशाल मार्च’… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : भारत ने रचा इतिहास, पहली बार इस खेल में मिला गोल्ड…

इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की मौ’त…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोदी-बर्नहैम की पहली बातचीत में नई साझेदारी का खाका…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ब्रिटेन...

बेटी के जन्मदिन पर लगाया जीवन का पौधा…

Chouparan : चौपारण के डुमरी गांव में रहनेवाले योग...

15 साल बाद मिला इंसाफ, गुनहगार को उम्रकैद…

Garhwa : डेढ़ दशक तक अदालत में चली कानूनी...

झारखंड में अब लाल आतंक अंतिम दौर में…

Ranchi : कभी झारखंड के घने जंगलों में नक्सलियों...

नामकुम में दो पिकअप से 15 गौवंश बरामद, एक्टिव हुये बजरंग दल…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के नामकुम बाजार के...