Ranchi : देश के तमाम हनुमान मंदिरों में बजरंगबली के जयकारे गूंजे। राजधानी रांची के संकट मोचन मंदिर से लेकर लालपुर के हनुमान मंदिर को खूब सजाया-संवारा गया। हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा से लेकर भजन-कीर्तन होते रहे। जय हनुमान के जयकारे से पूरा वातावरण गूंजता रहा। भगवान शिव की नगरी काशी में मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव पर गजब का नजारा रहा। शहर से लेकर गांव-देहात में चारों तरफ बजरंगबली के जन्मोत्सव की धूम रही। चारों तरफ पूजा-अर्चना और महिमा गण होती रही। शोभा यात्राएं निकाली गई, वहीं भक्तों ने ध्वजा अर्पण कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूर्वांचल के सबसे बड़े 60 फीट के रथ पर 25 इंच की श्री रामलला की झांकी सजाई गई, वहीं, 11 हजार ध्वज लहराये गये। 251 डमरू के निनाद और जय श्री राम, जय हनुमान के जयकारे से पुरा वातावरण गूंजता रहा। 1001 किलोग्राम लड्डूओं का भोग लगाया गया। हनुमान ध्वजयात्रा भिखारीपुर से जैसे ही आगे बढ़ी, रास्ते में जगह- जगह भक्तों ने यात्रा का फूल बरसाकर प्रणाम किया। हनुमान ध्वजयात्रा में करीब 39 हजार से ज्यादा भक्त शामिल हुये। भक्तों का हुजूम देख लगा मानो आस्था का ज्वार उमड़ गया हो।
इसे भी पढ़ें :जंगल में लड़का-लड़की इस हाल में मिले…
इसे भी पढ़ें :चॉकलेट बम की धमकी का जवाब पटाखे फोड़कर दूंगी : CM ममता बनर्जी
इसे भी पढ़ें :उलगुलान महारैली में गरजे नेता, छलका कल्पना और सुनीता का दर्द…
इसे भी पढ़ें :नहाने गये सुनिराम की हुई मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में शुरू हुई उलगुलान न्याय महारैली, मंच पर…
इसे भी पढ़ें :मोरहाबादी में हुआ रन फॉर डेमोक्रेसी, पवन और ममता ने मारी बाजी… जानें
इसे भी पढ़ें :हेमा मालिनी की दोनों बेटियां पहुंची मथुरा, क्या बोली… जानें
इसे भी पढ़ें :IPL में आज दो मुकाबले, किस-किस के बीच… जानें
इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…
इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…







