spot_img
spot_img
spot_img

उलगुलान महारैली में गरजे नेता, छलका कल्पना और सुनीता का दर्द…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित उलगुलान न्याय महारैली में पूर्व CM हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपना दर्द साझा किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल देश की तानाशाही ताकतों से लड़ रहे हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल और हेमंत सोरेन को बहादूर बताया। सुनीता ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी ने मेरे पति अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया, वहीं आपके चहेते हेमंत सोरेन को भी जेल में डाल दिया। सुनीता ने कहा कि उनके पति का कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने दिल्ली की आम जनता की भलाई और बेहतरी के लिये काम किया। एक ईमानदार शख्स को जेल में डाल दिया गया। कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन की चिट्ठी पढ़ी और लोगों को हेमंत सोरेन का संदेश दिया। चिट्ठी में हेमंत सोरेन ने कहा कि आखिरकार झूठे आरोप में मुझे जेल में डाल दिया गया है। आजादी के बाद ये पहली बार हो रहा है कि विपक्ष के इतने नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। मुझे खुशी हो रही है कि लोकतंत्र की रक्षा और हक-अधिकार की लड़ाई हम लड़ रहे हैं। झारखंड के CM चंपई सोरेन ने कहा कि BJP ने केंद्रीय एजेंसियों को अपना एजेंट बना लिया है। यहां के आदिवासियों-मूलवासियों के अस्तित्व को मिटाने की साजिश रची जा रही है।

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा मोदी झूठ बोलकर वोट लेते हैं और जनता को तबाह कर देते हैं। खरगे ने कहा कि देश में लोकतंत्र रहे, आज अगर संविधान खत्म हो गया तो कुछ नहीं बचने वाला है। फारूख अब्दुला ने कहा राम पूरे विश्व के हैं, वे पाकिस्तानी या चीनी मुस्लमान नहीं हैं बल्कि वे हिंदूस्तानी मुस्लमान हैं। वहीं, महारैली में अखिलेश यादव ने कहा कि BJP चुनाव हार चुके हैं, जब पहलवान हारने लगता है तो हथकंडे अपनाने लगता है, ये भी अब हथकंडे अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे शेर की दहाड़ को गिरफ्तार नहीं कर सकते। तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड ने मूड बना लिया है, भाजपा को भगाओ, देश का लोकतंत्र बचाओ। तेजस्वी ने कहा कि वे लोग देश में चल रही तानाशाही सरकार को उखाड़ कर फेंक देंगे। उन्होंने मीडिया पर गोदी मीडिया होने का इल्जाम लगाया और कहा कि देश में मंहगाई, नौकरी और अन्य समस्याओं को नहीं दिखाया जाता, केवल यह दिखाया जा रहा है कि मोदी क्या पहनते हैं, क्या खाते हैं क्या  पीते हैं। आप नेता संजय सिंह ने कहा कि हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल को जेल भेज कर डराना चाहते हैं, इस बार पूरा देश BJP की जमानत जब्त करेगा। भाकपा माले नेता दीपांकर भट्टाचार्या ने कहा कि केंद्र सराकर विपक्ष मुक्त लोकतंत्र की साजिश कर रही है, इस साजिश को नाकाम करेंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि तानाशाही पर चोट कीजिये, वोट देकर लोकतंत्र को मजबूत बनाइए। TMC नेता विवेक गुप्ता ने कहा पीएम मोदी खाने पीने की आजादी पर रोक लगाना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में 47 सौ अखाड़े, क्या बोले IG होमकर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :एक साथ डूब गये पांच बच्चे, मची चीख-पुकार…

इसे भी पढ़ें :वन विभाग की टीम ने कोयला तस्करों को दी तीखी चोट…

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में वोटरों को जगाने निकला, क्या बोले DC… जानें

इसे भी पढ़ें :राजद को गहरा झटका, दो दिग्गजो ने छोड़ दी पार्टी…

इसे भी पढ़ें :RJD के 24 वचनों की घोषणा… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...