spot_img
spot_img
spot_img

मोरहाबादी में हुआ रन फॉर डेमोक्रेसी, पवन और ममता ने मारी बाजी… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : लोकसभा आम निर्वाचन 2024 में मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप के तहत आज यानी रविवार को रन फॉर डेमोक्रेसी (मिनी मैराथन) का आयोजन किया गया। रांची के मोरहाबादी मैदान से मिनी मैराथन की शुरुआत हुई। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकार के रवि कुमार, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी  संदीप सिंह, DIG अनूप बिरथरे, रांची DC राहुल कुमार सिन्हा, SSP चंदन सिन्हा, नोडल पदाधिकारी स्वीप सह उपविकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी 63-रांची विधानसभा क्षेत्र, राज्य स्वीप नोडल पदाधिकारी देवदास दत्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर मिनी मैराथन की शुरुआत की।

CEO के रवि कुमार के साथ पदाधिकारियों ने लगायी दौड़

मिनी मैराथन में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के साथ उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने भी दौड़ लगायी। उन्होंने मैराथन के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए संदेश दिया कि मतदान करने जरूर जाएं। मतदान करने से देश मजबूत होता है और लोकतंत्र के इस महापर्व में हमारी हिस्सेदारी सुनिश्चित होती है। के रवि कुमार ने कहा कि हम सभी एक दूसरे को मतदान के प्रति जागरूक करें। पूरे परिवार के साथ लोकतन्त्र के महापर्व में उत्साह के साथ अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन सरकारी तथा निजी संस्थानों में सवैतनिक अवकाश भी रहेगा, इसका सार्थक उपयोग करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी भी बनती है।

पवन और ममता ने हासिल किया पहला स्थान

मैराथन में शामिल युवाओं ने मोरहाबादी मैदान के चारों ओर तीन चक्कर लगाये। पुरुष वर्ग में पवन सिंह ने प्रथम, विकेश कुमार ने द्वितीय तथा अनूप उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में ममता कुमारी को पहला, नीता कुमारी को दूसरा तथा शीतल कुमारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार, एडिशनल सीईओ संदीप सिंह, DIG अनूप बिरथरे ने पुरस्कृत किया।

रन फॉर डेमोक्रेसी के बाद मोरहाबादी मैदान में डीजे इवेंट का भी आयोजन किया गया। जिसमें मतदाता जागरूकता से संबंधित गीतों एवं धुनों पर युवा जमकर झूमे।

      

इसे भी पढ़ें :UIDAI में डेढ़ लाख तक मिलेगी सैलरी, फ्री में करें अप्लाई…

इसे भी पढ़ें :दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पहुंचे रांची… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं,12वीं का रिजल्ट…यहां करें चेक

इसे भी पढ़ें :दिल्ली और हैदराबाद में होगी टक्कर, टॉप 4 में है… जानें

इसे भी पढ़ें :दिग्गज कांग्रेस नेता ने थामा BJP का दामन

इसे भी पढ़ें :बड़ा कदमः दो हजार कर्मचारियों को निकाला…

इसे भी पढ़ें :सलमान खान नजर आ सकते हैं ‘सिकंदर’ में, शूटिंग अगले महीने से

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...