UP : धर्म बदला, पर प्यार मुकम्मल न हुआ, नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। वहीं, गुस्साये परिजनों ने प्रेमी को पीट-पीटकर मार डाला। इस तरह एक प्रेमकथा का खूनी अंत हो गया। गुजरे तीन साल से चले आ रहे प्रेम-प्रसंग में शादी की उम्मीद टूटने पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू से हत्या कर दी, जिसके बाद गुस्साये परिजनों ने युवक को लाठियों से पीटकर मार डाला। लगभग 23 साल की जकरीन और 27 साल के राहुल उर्फ मुर्शीद के बीच गुजरे तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने धर्म परिवर्तन किया, फिर भी प्रेमिका की शादी किसी और से करा दी गई। रविवार रात राहुल अपनी प्रेमिका जकरीन के घर में घुसा और चाकू से उसकी हत्या कर दी। बेटी की चीख सुनकर जागे परिजनों ने राहुल को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। राहुल के पिता गया प्रसाद वाल्मीकि ने जकरीन की मां, बहन और चाचा पर बेटे की हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर युवती के परिजनों को हिरासत में लिया। DIG अजय कुमार सिंह, SP अंकुर अग्रवाल सहित भारी पुलिस बल तैनात हैं। यह वाक्या यूपी के बांदा से सामने आया है।
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार
इसे भी पढ़ें :PM मोदी को लेकर बागेश्वर बाबा का बड़ा ऐलान… जानें
इसे भी पढ़ें :Big Breaking : मुख्य निर्वाचन आयुक्त बने ज्ञानेश कुमार
इसे भी पढ़ें :बेरहम ने बेरहमी से मा’र डाला बच्चे को, किसी करीबी का हाथ!
इसे भी पढ़ें :ऊर्जा निगम में ऊंचे पदों का खेल, CBI जांच हो : अजय राय
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में बारिश-ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ मेला : आस्था के समंदर में सुरक्षा की पतवार
इसे भी पढ़ें :PM मोदी को लेकर बागेश्वर बाबा का बड़ा ऐलान… जानें











