Ranchi : झारखंड विधानसभा परिसर में गुरुवार शाम जैसे-जैसे राज्यसभा चुनाव की मतगणना आगे बढ़ी, वैसे-वैसे सियासी गलियारों की धड़कनें भी तेज होती चली गईं। वोटों की गिनती के बीच जो शुरुआती जानकारी सामने आई है, उसने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। सूत्रों के मुताबिक, एक उम्मीदवार के पक्औष में गिरे दो वोट रद्द कर दिये गये हैं। वहीं, एक और वोट भी अवैध घोषित हुआ है। यह वोट किस उम्मीदवार के पक्ष में पड़ा था, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। राज्यसभा की दो सीटों के लिये झारखंड विधानसभा में सुबह 9 बजे से मतदान शुरू हुआ था, जो शाम 4 बजे तक चला। खास बात यह रही कि सदन के सभी 81 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे पहला वोट हटिया के भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने डाला, जबकि आखिरी वोट झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने किया।
तीन उम्मीदवार, दो सीटें और सियासी गणित का रोमांच
इस बार राज्यसभा की दो सीटों के लिये तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। एक ओर झामुमो ने बैजनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है, वहीं, कांग्रेस ने प्रणव झा पर दांव लगाया है। दूसरी तरफ NDA समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी मुकाबले को रोचक बनाये हुये हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो पहली सीट पर बैजनाथ राम की जीत लगभग तय मानी जा रही है। असली मुकाबला दूसरी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा और परिमल नथवाणी के बीच है। मतगणना शुरू होने के साथ ही विधानसभा परिसर में नेताओं, समर्थकों और राजनीतिक पर्यवेक्षकों की नजरें हर राउंड की जानकारी पर टिक गईं। तीन वोटों के इनवैलिड होने की खबर ने चुनावी समीकरणों को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। अब सभी को अंतिम परिणाम का इंतजार है।
इसे भी पढ़ें : ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…
इसे भी पढ़ें : ‘मैं भगवान हूं…’ कहकर बिछाया जाल, महिला ने खोले ऐसे राज कि दहल गई पुलिस…
इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…
इसे भी पढ़ें : RSS हमले के आरोपी ने पुलिस को दिया चकमा, आगे जो हुआ…
इसे भी पढ़ें : दुनिया का अनोखा गांव! जहां सुरक्षा नहीं, भरोसा करती है पहरेदारी…







