Bokaro : गोमिया प्रखंड अंतर्गत हजारी पंचायत में रेलवे लाइन किनारे एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। आसपास के लोगों की नजर लाश पर पड़ी तो लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले का नाम कार्तिक मांझी है। वो सीसीएल कर्मचारी था। मौके से कांर्तिक की बाइक कुछ ही दूरी पर खड़ी थी।
इसे भी पढ़ें : नक्सलियों ने स्कूल की बाउंड्री पर चस्पा दिया पोस्टर, तीन लोगों के खिलाफ जारी किया डेथ वारंट
मृतक की पत्नी बसंती देवी के अनुसार 13 तारीख को 3:00 बजे घर से यह कहकर निकला कि गोमिया मोड़ जा रहा है उसके बाद फिर शाम 7:30 बजे पत्नी ने कॉल किया तो कहा घर आ रहा हूं काफी लेट होने के बाद दोबारा फोन करने पर फोन नहीं लग रहा था।
इसे भी पढ़ें : BREAKING: #CORONA से IAS अफसर की मौत, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप
गोमियां थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया की प्रथम दृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। मृतक के पास एक मोबाइल था जो बरामद नहीं हुआ।
इसे भी पढ़ें : कोरोना से भोजपुरी गायक विष्णु ओझा की हालत गंभीर, लखनऊ में भर्ती
इसे भी पढ़ें : Corona@Jharkhand : डॉक्टर समेत 29 लोगों की मौत, 2844 नये मरीज मिले






