बिहार : बिहार में कोरोना का कहर बढ़ते ही जा रहा है। बिहार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आईएएस अफसर विजय रंजन की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी की मौत के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
इसे भी पढ़ें :देखिए, कैसे कुंवारी कल्पना के पेट में आ गया बच्चा (VIDEO)
आईएएस विजय रंजन कोरोना से थे संक्रमित
बिहार प्रशासनिक सेवा से आईएएस में प्रोन्नति पाकर पंचायती राज विभाग में निदेशक बनने वाले विजय रंजन की कोरोना से मौत हो गई है। आईएएस विजय रंजन काफी लंबे समय से बीमार थे। मिली जानकारी के मुताबिक विजय रंजन का इलाज कई दिनों से पटना के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में चल रहा था। बीते दिनों हालत बिगड़ने के बाद इन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां वे कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए।
इसे भी पढ़ें : हेल्थ सेक्रेट्री का आदेश, कोरोना से मरने वालों का 24 घंटे में हो अंतिम संस्कार
पटना एम्स में 4 दिन पहले भर्ती कराया गया था
पटना एम्स की ओर से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक आईएएस विजय रंजन को यहां 4 दिन पहले भर्ती कराया गया था। जहां देर रात करीब 2 बजे उनका निधन हो गया।
इसे भी पढ़ें : #DikshaSingh का बोल्ड अवतार बढ़ा रहा #UP पंचायत चुनाव का #Temperature
बिहार प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी थे
इधर इस घटना से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें कि आईएएस विजय रंजन बिहार प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी थे। इन्हें पिछले साल दिसंबर महीने में भारतीय प्रशासनिक सेवाप्रोन्नति मिली थी. इनके साथ इनके ही बैच के 7 अन्य अफसरों का भी प्रोमोशन हुआ था। BAS अधिकारी से IAS अफसर बनने के लगभग दो ही हफ्ते बाद इन्हें पंचायती राज विभाग का डायरेक्टर बनाया गया था।






