नक्सलियों ने स्कूल की बाउंड्री पर चस्पा दिया पोस्टर, तीन लोगों के खिलाफ जारी किया डेथ वारंट

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बिहार: बिहार के नवादा में रेलवे बेस कैंप पर हमला करने के पांच साल बाद नक्सलियों ने पोस्टर लगाकर फिर दहशत पैदा करने की कोशिश की है। नक्सलियों ने सिरदला के कुशाहन गांव के मिडिल स्कूल की बाउंड्री पर पर्चा चिपकाकर तीन लोगों के खिलाफ डेथ वारंट जारी किया है। मंगलवार की सुबह पोस्टर चिपका देखकर लोग दहशत में हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पोस्टर हटाया।

इसे भी पढ़ें : हेल्थ सेक्रेट्री का आदेश, कोरोना से मरने वालों का 24 घंटे में हो अंतिम संस्कार

पोस्टर पर लाल और हरे रंग की स्याही

नक्सलियों ने पोस्टर पर लाल व हरे रंग की स्याही से लिखा है। पोस्टर में कहा गया है कि पार्टी के साथ गद्दारी कर तीन लोग भाग गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आज पार्टी एलान करती है कि हमलोगों का गांव वालों से कोई लेना देना नहीं है। हमलोग को सिर्फ तीन लोग चाहिए, जो पार्टी के गद्दार हैं। पार्टी ने फरमान निकाला है, उसकी मौत का, अब वह बचने वाला नहीं है, उन्हें मारना होगा।

इसे भी पढ़ें : #DikshaSingh का बोल्ड अवतार बढ़ा रहा #UP पंचायत चुनाव का #Temperature

‘जेल से आजाद हो गया है हमारा कमांडर’

पोस्टर पर हरे रंग से लिखा गया है,’उसने हमारे कमांडर को धोखा दिया है। अब हमारा कमांडर जेल से आजाद हो गया है। अब उसे जरूर मारना होगा, क्योंकि हमारा कमांडर उसी की वजह से 5 साल जेल काटा है। इन तीन लोगों ने लेवी का सारा पैसा गबन किया है, उन तीनों की मौत धोखा नहीं, एलान है।

इसे भी पढ़ें :अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन से मिले नवप्रोन्नत अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड प्रशासनिक सेवा (झा.प्र.से.) के संयुक्त सचिव...

10 सीनियर IAS अफसरों का तबादला… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार में प्रशासनिक स्तर पर एक बार...

घर लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर को मा’र दी गो’ली…

Bihar : बिहार के नालंदा में देर रात एक...

बिहार में कोचिंग सेंटर चलाने वालों के लिये बनेंगे नये नियम…

Bihar : बिहार सरकार ने राज्य में चल रहे...