spot_img

स्किन और हेल्‍थ के लिए जादुई मेडिसिन के समान है कपूर का तेल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : लगभग सभी घरों में पूजा-पाठ में कपूर का प्रयोग किया जाता है। इसकी तासीर बताती है कि इसकी खुशबू से पॉजिटिव एनर्जी का निर्माण होता है। यह निगेटिव एनर्जी खत्म करती है। इसलिए इसे जलाकर लोग घर को शुद्ध भी करते हैं। लेकिन कपूर के अन्‍य कई फायदे भी हैं। स्किन और सेहत के लिए कपूर का तेल किसी जादुई मेडिसिन यानी औषधि से कम नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें :कद्दू के बीज में है गजब की ताकत, जानें इसके फायदे

घर पर बना सकते हैं कपूर तेल

कपूर का तेल बनाने की एक बहुत ही आसान विधि है। इसके लिए आपको बस 50 ग्राम कपूर लेना है। 100 ग्राम नारियल के गुनगुने तेल में डाल देना है। फिर बोतल को रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह बोतल हिलाकर रख लें। कपूर तेल तैयार हो जाएगा।

चेहरे पर चमक लाने में भी करता है मदद

कपूर का तेल चेहरे का खोया हुआ ग्लो वापस लाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको बस कपूर के तेल में गुलाब जल मिलाना होगा और फिर गाढ़ा पेस्ट बनातकर फेस पैक की तरह लगाना होगा। इसके सूखते ही आप ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें। नियमित रूप से ऐसा करने पर चेहरा निखर जाएगा।

इसे भी पढ़ें :सर्दी-जुकाम में जल्‍द लाभ पहुंचाती है चिरौंजी, जानिए अन्‍य लाभ

कम करता है बालों का झड़ना

कपूर का तेल से रात में नियमित रूप से मसाज करने पर बालों का झड़ना कम हो जाता है। सुबह शैंपू करना जरूरी है। इससे जूं भी खत्‍म हो जाती। फेस के दाग-धब्बे और ड्राइनेस को भी कपूर का तेल दूर कर सकता है। फेस के एक्ने और पिंपल्स को दूर करने के लिए कपूर का तेल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

फटी एड़ियों को करता है ठीक

फटी एड़ियां सही करने के लिए आपको बस दो चम्मच कपूर का तेल लेना है और एक टब में थोड़ा सा पानी लेकर उसमें मिला देना है। इसके बाद करीब 20 मिनट तक टब में पैर रखकर बैठें। फटी एड़ियों से  आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें :सेहत के लिए शानदार है गुड़हल की चाय, जानें बनाने का तरीका

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ब्लड शुगर कंट्रोल रखने के लिये रात में ये उपाय करें…

Kohramlive : डायबिटीज आज दुनिया की सबसे आम लाइफस्टाइल बीमारियों...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...