kohramlive desk : चिरौंजी का इस्तेमाल हर घर में होता है। मिठाई बनाने में इसका उपयोग होता है। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर सर्दी-जुकाम है, तो चिरौंजी के सेवन से बहुत जल्द लाभ मिलता है। चिरौंजी और दूध को पकाकर रोजाना रात में पीना चाहिए। फिर भी इस मामले में डॉक्टर की सलाह ही सर्वोपरि है।

इसे भी पढ़ें :यहां #Corona वैक्सीन के बदले महिलाओं को लगा दिया कुत्ते वाला टीका
सिर का पेन दूर करने में भी कारगर
सिर दर्द में चिरौंजी रामबाण के समान काम करती है। इसके लिए चिरौंजी की गिरी को दूध या पानी के साथ 5 ग्राम की मात्रा में लें। खुजली दूर करने के लिए भी चिरौंजी लाभदायक मानी जाती है। इसके लिए चिरौंजी की गिरी को गुलाब जल में मिक्स करके खुजली वाली जगह पर लगाने से राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें :J&K के शोपियां व पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 7 आतंकियों को किया ढेर
बढ़ाती है शारीरिक मजबूती
शारीरिक मजबूती बढ़ाने में भी चिरौंजी की कारगर भूमिका है। यदि आप शारीरिक रूप से कमजोर हैं। थोड़ी सी मेहनत करने के बाद थक जाते हैं, तो ऐसे में चिरौंजी का सेवन लाभ पहुंचाता है। इसके लिए आप चिरौंजी की खीर बनाकर खा सकते हैं। इससे शरीर को ताकत और पोषण मिलेगा।







