spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सेहत के लिए शानदार है गुड़हल की चाय, जानें बनाने का तरीका

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohram live desk : आज की जिंदगी में तरह-तरह की चाय हमारी लाइफ स्‍टाइल का हिस्‍सा बन चुकी है। सुबह उठने के बाद टी की तलब अधिकतर लोगों को होती है। सामान्‍य चाय पीने से कई प्रकार की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। हर्बल टी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। इसमें भी गुड़हल यानी हिबिस्‍कस या चाइना रोज की चाय तो शानदार है। ग्रीन टी, ब्लैक टी, लेमन टी और जिंजर टी के बीच हिबिस्कस टी यानी गुड़हल की चाय खास है।

लाल रंग के खूबसूरत गुड़हल के फूलों से बनती है यह चाय। हाल के रिसर्च में यह बात सामने आई है कि यह  बीपी कंट्रोल करने के साथ वजन भी कम करती है। गुड़हल की चाय पीने से सिस्टोलिक और डाइसिस्टोलिक दोनों तरह का ब्लड प्रेशर कम होता है। यह कैफीन और कैलोरीज से फ्री है, फिर भी सेहत के सवाल पर डॉक्‍टर की राय ही सर्वोपरि है।

इसे भी पढ़ें : Corona से लड़ने के लिए प्रशासन ने कसी कमर, DC ने कोविड केयर सेंटर का लिया जायजा

इस प्रकार तैयार करें यह चाय

गुड़हल के फूलों को सुखा लें। फिर उसे एक टी पॉट में डालें और ऊपर से उबलता हुआ पानी डालें। 5 मिनट तक ढक कर रखें। 5 मिनट के बाद आप इसे छानकर पी लें। आप चाहें तो इसे हल्का मीठा करने के लिए शहद भी डाल सकते हैं। आप चाहें तो गुड़हल की चाय को गर्म या ठंडा जैसे पसंद हो वैसे ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : #BengalElection : अर्धसैनिक बलों को हिंसा पर गोली चलाने की छू

एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-कैंसर गुणों से है भरपूर

गुड़हल एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-कैंसर गुणों से भरपूर है। बैक्टीरिया से होने वाले इंफेक्शन को भी रोकने में कारगर माना जाता है। ई.कोलाई बैक्टीरिया जिसकी वजह से पेट में गैस और डायरिया जैसी बीमारी होती है, उसे भी रोकने में यह मदद कर सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दिनभर ऊर्जा बनाये रखता है ये 5 हेल्दी सैंडविच… जानें

Kohramlive : सुबह की भागदौड़ में अक्सर नाश्ता सबसे...

हर छोटी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचना घातक… जानें

Kohramlive : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव...

शरीर में चुपचाप बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल, ये आदतें बन सकती हैं वजह…

Kohramlive : आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से...

दांतों की चमक के लिये अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग...