- Flipkart ने आज से शरू की Mobile Bonanza सेल
कोहराम लाइव डेस्क: शॉपिंग वेबसाइट Flipkart पर Mobile Bonanza सेल आज से शुरू हो गई है। यह सेल 10 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान Apple, सैमसंग, शाओमी और रियलमी के लगभग सभी स्मार्टफोन पर आकर्षक ऑफर और अतिरिक्त छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त HDFC बैंक की ओर से क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को 1,750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा। आइए हम बताते हैं मोबाइल बोनांजा सेल में कुछ खास स्मार्टफोन के बारे में।
इसे भी पढ़ें : अब आपके कंप्यूटर में भी चलेंगे Mobile Apps
Redmi 9i
शाओमी के लेटेस्ट Redmi 9i स्मार्टफोन आप 10,999 रुपये की जगह 8,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इस मोबाइल में 6.53 इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G25 प्रोसेसर पर काम करता है। Redmi 9i में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 31 घंटे की कॉलिंग, 162 घंटे का म्यूजिक प्ले और 11 घंटे गेमिंग देने में सक्षम है।
इसे भी पढ़ें : WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए भेजें किसी को भी मैसेज
Realme Narzo 20
Realme Narzo 20 स्मार्टफोन मोबाइल बोनांजा सेल में 12,999 रुपये के बदले 10,499 रुपये में मिलेगा। रियलमी नार्जो 20 स्मार्टफोन में 6.5 इंच का एचडी रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। इसमें बेहतर गेमिंग के लिए 6,000mAh की बैटरी और MediaTek Helio G85 प्रोसेसर है। कैमरे की बात करें तो Realme Narzo 20 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48MP का प्राइमरी लेंस, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस मौजूद है।
इसे भी पढ़ें : Twitter पर आप भी पा सकते हैं Blue Tick, जानिए क्या है इसका तरीका
Samsung Galaxy F41
सैमसंग का लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy F41 मोबाइल बोनांजा सेल में 15,499 रुपये के प्राइस टैग के साथ उपलब्ध है। इसमें 6000mAh की बैटरी है। इस डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : Google ने शुरू किया सोशल मेसेजिंग एप Whatsapp जैसा फीचर
Apple iPhone XR
ऐप्पल का लोकप्रिय डिवाइस iPhone XR मोबाइल 40,999 रुपये में उपलब्ध है। सेल में आईफोन एक्सआर पर HDFC बैंक की तरफ से 1750 रुपये का डिस्काउंट और Axis बैंक की ओर से पांच प्रतिशत का कैशबैक दिया जा रहा है। इसमें 64GB स्टोरेज और 6.102 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस फोन में A12 Bionic चिप के साथ-साथ फ्रंट में 7MP का कैमरा और रियर में 12MP का कैमरा दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :फेसबुक मेसेंजर में अब अपने आप डिलीट होंगे मेसेज, जानिये कैसे…










