- बहुत जल्द Microsoft लाएगा नया फीचर
कोहराम लाइव डेस्क: अब वह दौर गुजर गया, जब कोई भी नया एप्लीकेशन सिर्फ कंप्यूटर के लिए ही तैयार किया जाता था। कुछ सालों में अधिकतर टेक कंपनियां कंप्यूटर के बजाय Mobile Apps बनाने पर अधिक बल दे रही हैं। इसी वजह से ज्यादातर पॉपुलर एप्स अब कंप्यूटर की बजाय मोबाइल के लिए ही उपलब्ध हैं। अब बहुत जल्द मोबाइल एप्स आप कंप्यूटर में भी इस्तेमाल (Mobile Apps on Computer) कर पाएंगे। चलिए, जानते हैं, क्या होगा बदलाव।
‘लाटा’ है प्रोजेक्ट का नाम
पता चला है कि टेक दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है जो मोबाइल ऐप्स को कंप्यूटर के लिए भी कॉम्पैटिबल बना देगा। माइक्रोसॉफ्ट ने इस प्रोजेक्ट का नाम ‘लाटे’ रखा है।
इसे भी पढ़ें : Twitter पर आप भी पा सकते हैं Blue Tick, जानिए क्या है इसका तरीका
क्या होगा इसमें खास
जानकारों का कहना है कि Windows 10 को अपडेट किया जा रहा है। इन बदलावों के बाद डेवलेपर्स अपने कोड्स में मामूली बदलाव करके ऐप्स को मोबाइल के अलावा कंप्यूटर्स के लिए भी कॉम्पैटिबल बना सकते हैं। एप डेवलपर्स कोड्स में थोड़े बहुत बदलाव के साथ अपने एंड्राइड ऐप को सीधे विंडोज ऐप पर चला सकेंगे।
आधुनिक पैकेजिंग का अनुभव
विंडोज सेंट्रल की रिपोर्ट्स के अनुसार, डेवलपर्स को अपने एंड्राइड ऐप्स को एमएसआईएक्स फॉरमेट के अनुसार पैकेज करना होगा और इसे माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस में सबमिट करना होगा। एमएसआईएक्स एक विंडोज ऐप पैकेज फॉरमेट (Windows App package format) है जो सभी विंडोज एप्स को आधुनिक पैकेजिंग का अनुभव मुहैया कराता है।
इसे भी पढ़ें : 1 रुपये में खरीदें सोना, PhonePe पर ऑनलाइन खरीदने का मौका















