spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Twitter पर आप भी पा सकते हैं Blue Tick, जानिए क्या है इसका तरीका

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्ली :  ट्विटर में ब्लू टिक (Blue Tick on Twitter) वाले कई अकाउंट आपने देखे होंगे। इन्हें वेरिफाइड अकाउंट (Verified Account on Twitter) कहा जाता है। यह खास लोगों को दिया जाता है। ब्लू टिक इस बात का भी प्रमाण होता है कि ये अकाउंट असली हैं। एक अच्छी खबर आ रही है कि ट्विटर अगले साल से दोबारा ऐसे टिक देना शुरू करेगा। आइए, जानते हैं इसकी प्रक्रिया।

इसे भी पढ़ें :1 रुपये में खरीदें सोना, PhonePe पर ऑनलाइन खरीदने का मौका

तीन साल पहले लगी थी रोक

सोशल मीडिया प्लेटफार्म Twitter अगले साल यानी 2021 से Blue sign verification फिर से शुरू करेग। इसके तहत सक्रिय और प्रामाणिक यूजर्स के खाते को ‘ब्लू टिक’ दिया जाता है। बताते चलें कि सोशल वेरिफिकेशन के इस काम पर तीन साल पहले रोक लगा दी थी। कई लोगों ने आरोप लगाया था कि यह मनमाना और भ्रमित करने वाला है।

8 दिसंबर तक दें Feedback

माइक्रोब्लॉगिंग मंच अब प्रक्रिया को फिर से शुरू कर रहा है और जनता से 24 नवंबर से 8 दिसंबर 2020 तक अपनी नई सत्यापन नीति के मसौदे पर प्रतिक्रिया देने के लिए कह रहा है।

यह है प्रक्रिया

ब्लॉग में कहा गया है कि इस नीति के आधार पर भविष्य में सुधार किए जाएंगे कि सत्यापन का मतलब क्या है। सत्यापन के लिए कौन योग्य है और ज्यादा न्यायसंगत प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए क्यों कुछ खाते सत्यापन खो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :फेसबुक मेसेंजर में अब अपने आप डिलीट होंगे मेसेज, जानिये कैसे…

दोबारा होगा वेरिफिकेशन

Twitter ने कहा कि हम 2021 की शुरुआत में एक नई सार्वजनिक आवेदन प्रक्रिया के साथ सत्यापन को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं। प्रस्तावित नीति के अनुसार Twitter पर ‘ब्लू वेरिफाइड बैज’ (Blue Verified badge) लोगों को बताता है कि यह सार्वजनिक हित का एक प्रामाणिक खाता है।

इसे भी पढ़ें :कॉमन पासवर्ड रखना आपको घेर सकता है मुसीबत के जाल में

इन्हें मिलता है ब्लू टिक

Twitter ने कहा कि ब्लू टिक पाने के लिए खाता ‘उल्लेखनीय और सक्रिय’ होना जरूरी है। इसके तहत ट्विटर ने 6 तरह के खातों की पहचान की है, जिनमें

1) सरकार
2) कंपनियां, ब्रांड और गैर-लाभकारी संगठन
3) समाचार
4) मनोरंजन
5) खेल
6) सामाजिक कार्यकर्ता, आयोजक और अन्य प्रभावशाली व्यक्ति शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :भारत में Motorola लॉन्च करेगा सबसे सस्ता 5G फोन, जानें फीचर्स

इसका रखें ध्यान

Twitter हैंडल पर यूजर्स का नाम असली होना चाहिए। मोबाइल नंबर Twitter से वेरिफाइड होना चाहिए। अकाउंट में भरी गई डिटेल और ई-मेल एड्रेस एकदम सही होना चाहिए।

सही प्रोफाइल

Twitter अकाउंट पर यूजर्स की तस्वीर असली होनी चाहिए। Date of Birth एकदम सही होनी चाहिए. इसके अलावा प्राइवेसी सेटिंग में ट्वीट पब्लिक होना चाहिए. ब्लू टिक के लिए यूजर्स को पहचान पत्र या Aadhaar कार्ड की स्कैन कॉपी की भी जरूरत पड़ती है।

इसे भी पढ़ें :भारत में Thar के बाद Mahindra ला रही 4 नई गाड़ियां

 

इसे भी पढ़ें :

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

OnePlus का नया फोन लॉन्च! चुनिंदा बैंक कार्ड पर बंपर डिस्काउंट

Kohramlive : OnePlus ने भारतीय बाजार में अपना नया...

PM मोदी का वीडियो हटाते ही मचा ब’वाल, Meta ने मानी गलती… सरकार सख्त

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी का फेसबुक वीडियो कुछ...

OnePlus N6x की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म, इस रोज भारत में एंट्री…

New Delhi : OnePlus ने अपने नये बजट स्मार्टफोन...

केवल मोबाइल नंबर से नहीं पता चल सकती लाइव लोकेशन, रहें अलर्ट…

Kohramlive : आज के डिजिटल दौर में कई लोग...

CNG कार चलाते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान…

Kohramlive : पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के...