spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

CM का नेतरहाट दौरा रद्द, इको टूरिज्म की होनी थी शुरुआत

Date:

spot_img
spot_img

लातेहार : CM Hemant Soren का नेतरहाट प्रोग्राम अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया। वे छह दिसंबर रविवार नेतरहाट के दौरे पर जाने वाले थे और उन्हें इको टूरिज्म की शुरुआत करना था। मालूम हो कि सीएम के नेतरहाट का उद्देश्य झारखंड में इको टूरिज्म की शुरुआत करना था। जल्द ही फिर सीएम का दौरा तय होगा।

इको टूरिज्म के लिए राज्य के विभाग ने विस्तृत योजना बनायी है, जिसमें नेतरहाट, मसानजोर और डिमना लेक में इको टूरिज्म शुरू किया जाना है। इसके लिए लगभग 52 करोड़ रुपये की योजना बनायी गयी है।

सुरक्षा और पुलिस बल वापस बुलाए गए

मुख्यमंत्री का दौरा रद्द होने के बाद नेतरहाट में तैनात सभी पुलिस बल को वापस बुला लिया गया है। मुख्यमंत्री के नहीं आने की वजह से सुरक्षा बल वापस आ रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री इसी महीने नेतरहाट से लौटे थे। सीएम इको टूरिज्म के लिहाज से पर्यटन स्थलों के निरीक्षण के लिए जा रहे थे। पहले चरण में नेतरहाट में इको टूरिज्म शुरू करने की योजना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसकी तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक माह में दूसरी बार रविवार को यह उनका नेतरहाट दौरा होने वाला था।

इसे भी पढ़ें : डीएसपी का बॉडीगार्ड 9 एमएम पिस्‍टल और 30 जिंदा गोलियां लेकर भागा

इको रिट्रीट का आयोजन फरवरी से

सरकार इको टूरिज्म फेस्टिवल के तहत इको रिट्रीट के आयोजन पर योजना बना चुकी है। इसके लिए नेतरहाट, मसानजोर, डिमना लेक जैसे स्थलों का चयन किया गया है। इको रिट्रीट का मुख्य उद्देश्य झारखंड में पर्यटन के इकोसिस्टम की ब्रांडिंग करना है। इसके तहत फरवरी में इको रिट्रीट का आयोजन किया जाएगा।

बैंड शो-डांस, डीजे में आएंगे नामी सितारे

इको रिट्रीट में सोमवार से शुक्रवार तक बैंड शो, डांस, डीजे आदि का आयोजन किया जाएगा। शनिवार की रात बोन फायर, नामी गायकों,  बैंड और डीजे का शो होगा। रहने की व्यवस्था लग्जरी और अल्ट्रा लग्जरी कॉटेज में होगी। प्रत्येक लोकेशन में कई प्रकार गतिविधियां आयोजित होंगी। साथ ही एडवेंचर स्पोर्ट्स, वाटर स्पोर्ट्स, साइकिल ट्रैकिंग, ओपेन एयर कैफे और बार भी बनाए जाएंगे।

सीएम के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, स्कूली शिक्षा सचिव राहुल शर्मा, पर्यटन सचिव पूजा सिंघल और भवन निर्माण सचिव सुनील कुमार भी शामिल होने वाले थे।

इसे भी पढ़ें : जिंदा या मुर्दा पकड़वाने वाले को मिलेगा 25 लाख

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...