Ranchi : राजधानी के बरियातू में रहने वाले व्यवसायी राकेश कुमार का पूरा परिवार डरा सहमा हुआ है। राकेश के घर एक चिठ्ठी आई है। चिठ्ठी में रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर बच्चों की हत्या कर देने की बात कही गई है। चिठ्ठी लिखने वाले ने खुद को एक नक्सली संगठन से जुड़ा बताया है। इस संबंध में राकेश कुमार ने बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। राकेश ने पुलिस को बताया कि, बीते 7 अप्रैल की शाम उनके घर एक अनजान शख्स आया। तब घर में मौजूद सास मालती गुप्ता को चिठ्ठी थमा कर चला गया। उसने खुद को नक्सली बताया। चिठ्ठी में इस बात का जिक्र है… अगर दो दिनों के अंदर बताए गए जगह पर डेढ़ लाख रुपये नहीं पहुंचाए तो अंजाम बहुत बुरा होगा। बरियातू पुलिस मामला दर्ज कर पूरे मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस को पत्र की सत्यता पर शक है।
इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE : 10 दिन पहले निकाह किया, फिर उतार दिया मौ त के घाट, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : गजब का उत्साह, अजब सा नजारा, जगमग हुई रांची.. देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नशेड़ी बेटा की शिकायत लेकर थाना गई मां हुई जलील, देखें वीडियो…






