गजब का उत्साह, अजब सा नजारा, जगमग हुई रांची.. देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Sanjay Kapardar / Bhawna Thakur) : बोलो-बोलो बजरंग बली की जय, बोलो-बोलो हनुमान की जय। चारों तरफ यही एक उद्घोष। पूरा शहर, गली, टोला, मोहल्ला-कस्बा सज-धज के हो गया तैयार। जगमग करते चौक-चौराहे, रंग बिरंगी रोशनी से नहाती सड़के, जगह जगह मंच और सहायता शिविर। लाउडस्पीकर, बैंड बाजा और ताशा पार्टी का शोर अलग से। गजब का उत्साह, अजब सा नज़ारा। हर कोई भगवान राम की भक्ति में लीन। हर अखाड़ा बाजी मारने को तैयार। देर रात तक होती रही कला दिखाने की प्रैक्टिस। हर कोई अपने-अपने जौहर का जलवा सड़कों पर दिखा खूब लूट रहे थे वाहवाही। रात मे निकली झांकी ने सबका मन मोह लिया। कई मोहल्लों से निकली थी राम जी की सवारी। क्या छोटा क्या बड़ा, हर किसी के चेहरों पर अजीब सी खुशी। रामनवमी पर्व में कोई गड़बड़ी ना हो, इसे लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में। गड़बड़ी करने वाले किसी भी हालत में ना छुप पाएंगे, ना बच पाएंगे उनका पकड़ा जाना तय।

जगह जगह पर लगी CCTV का  रिमोर्ट, सिटी कंट्रोल के पास। यहां बैठे अधिकारी पूरी तरह से मुस्तैद। राजधानी रांची में सुरक्षा का पुख्ता इंतेज़ाम कर लिया गया है। RAF, JAP, STF, CRPF, DAP, QRT और महिला बटालियन की फोर्स जगह-जगह पर तैनात कर दिए गए हैं। फायर बिग्रेड, एम्बुलेंस और तमाम सरकारी अस्पताल अलर्ट मोड पर हैं। कई जगहों पर टावर बनाए गए हैं। वीडियोग्राफी का भी इंतेजाम कर लिया गया है। पुलिस की हर विंग पूरी तरह से तैयार है। शुक्रवार को राज्य के कई शहरों में फ्लैग मार्च निकाला गया। कई IPS अधिकारियों की कई शहरों मे प्रतिनियुक्ति की गई है। टाइगर मोबाईल, PCR और तमाम थानों को अलर्ट कर दिया गया है। राजधानी में संचार व्यवस्था देखने के लिए विनीत कुमार को लगाया गया है।

इसे भी पढ़ें :BSEB ने जारी किया इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा का शेड्यूल, 25 अप्रैल से दो सिटिंग में होगा एग्‍जाम

इसे भी पढ़ें :भारत मौसम विज्ञान विभाग का Twitter Account हुआ हैक!

इसे भी पढ़ें :एक दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी में डूबे, घर में मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें :Panchayat Election 2022 : झारखंड में पंचायत चुनाव का ऐलान, यहां जानिये पूरा शेड्यूल

इसे भी पढ़ें :CUET 2022 के लिए Registration शुरू, इन स्टेप्स से करें आवेदन

इसे भी पढ़ें :रांची में इस शख्स का सिर हुआ धड़ से अलग, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :एक दूसरे को बचाने के प्रयास में नदी में डूबे, घर में मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें :एकतरफा प्यार बन गई सजा, देंखे कैसे

इसे भी पढ़ें :“मेरे बिस्तर पर नहीं आई तो…” बोलने वाले अय्याश दारोगा का हुआ क्या हाल, देखे वीडियो…

इसे भी पढ़ें : सावधान : अब ना चैटिंग, ना सेटिंग, ना वेटिंग, देखे वीडियो..

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

23 जलती भट्ठियां मिलीं, मौके पर ही ध्वस्त…

Hazaribagh : वैध शराब के खिलाफ हजारीबाग प्रशासन ने...

सबसे महंगे बिके रॉबिन मिंज, विराट पर भी लगी बड़ी बोली… जानें

Ranchi : झारखंड में शनिवार को क्रिकेट का ऐसा...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...