लातेहार : लातेहार में बेखौफ चोरों का आतंक जारी है। चोरों ने इस बार एक बंद School को बनाया निशाना। बालूमाथ थाना क्षेत्र में स्थित अनुसूचित जाति आवासीय विद्यालय में चोरों ने हाथ साफ किया। चोरों ने स्कूल से दो कंप्यूटर सेट समेत अन्य सामान की चोरी कर फरार हो गये।
School से कई सामान गायब
स्कूल के प्रधानाचार्य दशरथ पासवान ने बताया कि कोविड-19 के कारण पिछले छह माह से विद्यालय बंद है। बुधवार दो दिसंबर की सुबह जब खाना बनाने वाले ने स्कूल पहुंचा तो दरवाजा खुला देखकर प्रधानाचार्य को इसकी सूचना दी। इसके बाद प्रधानाचार्य स्कूल पहुंचे और स्कूल की निरीक्षण किया। निरीक्षण में यह बता चला कि दो कंप्यूटर सेट समेत कई सामान स्कूल से गायब हैं।
इसे भी पढ़ें : …और फौजी ने चुनी मौत की पोस्टिंग
पुलिस कर रही मामले की जांच
स्कूल में हुई चोरी को घटना की जानकारी बालूमाथ पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बता दें कि शहर में पुलिस की गश्ती के बाद भी चोरी घटनाएं हो रही हैं।
इसे भी पढ़ें : PLFI और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो धराए, हथियार बरामद










