- एक बाराती गंभीर रूप से घायल
- शादी की खुशी मातम में बदली
पलामू : बस से खुशी-खुशी निकले थे बाराती। सामान की निगरानी के लिए कुछ बाराती बस की छत पर बैठे थे। लेकिन तभी हो गया एक दर्दनाक हादसा और शादी की खुशी मातम में बदल गई। हुआ यूं कि बस की छत पर बैठे लोग बिजली के तार की चपेट में आ गए। तार से गला कटने पर एक की मौत मौके पर ही हो गई, वहीं दो बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक और बाराती की मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर है।
दूल्हे के चाचा की मौके पर ही मौत
हादसा पलामू के इमामगंज के मेन रोड पर जमुआ पुल के पास हुआ। बारात गाजे-बाजे के साथ तरहसी के प्रसावां से बस से निकली थी। बस की छत के ऊपर शादी के सामान की देखरेख के लिए दूल्हे के चाचा मुनारिक महतो कुछ और लोगों के साथ बैठ गए। इसी बीच जमुआ पुल के पास बिजली के तार से चाचा का गला कट गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य बराती भी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच डालटनगंज भेजा गया। इलाज के क्रम में एक और बराती की मौत हो गयी।
इसे भी पढ़ें : PLFI और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो धराए, हथियार बरामद
दो बाराती की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना पाकर मौके पर मनातू थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डालटनगंज भेज दिया है। घटना के बाद सभी बाराती मर्माहत हैं। उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : Tragic : बाइक हादसे में मां, बाप, बेटी की मौत, तिलक से लौट रहे थे










