spot_img

PLFI और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दो धराए, हथियार बरामद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चाईबासा : पीएलएफआई- PLFI के साथ फिर से मुठभेड़। पश्चिम सिंहभूम के बंदगांव थाना क्षेत्र के सिंदुरीबेड़ा के जंगलों में मंगलवार की देर रात सुरक्षाबलों के साथ यह मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों को खुद पर भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल में भाग गए। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सर्च अभियान के दौरान एक पिस्तौल और गोलियां बरामद की गई।

PLFI सदस्यों ने पहले सुरक्षाबलों पर फायरिंग की

मुठभेड़ की पुष्टि एसपी सह पोड़ाहाट चक्रधरपुर एसडीपीओ नाथु सिंह मीणा ने की है। मुठभेड़ PLFI कमांडर शनिचर सुरीन और जीदन गुड़िया दस्ते के साथ हुई। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बल जंगल में पहुंचे तो नक्सलियों ने उनपर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बल के जवानों ने भी फायरिंग की। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले।

इसे भी पढ़ें : दूल्‍हे राजा को रूठना पड़ा महंगा, दुल्हन के घरवालों ने मंडप में ही कूटा

28 नवंबर को भी हुई थी मुठभेड़

बंदगांव थाना क्षेत्र के खांडा गांव स्थित जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार 28 नवंबर को भी पुलिस और PLFI सदस्यों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस वक्त पुलिस की दिनेश गोप और जीदन गुड़िया दस्ते के नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें नक्सली भाग निकले थे।

इसे भी पढ़ें : PLFI सुप्रीमो ने जारी किया पर्चा : कृष्‍णा यादव की गिरफ्तारी का खुलासा करे पुलिस, नहीं तो झारखंड बंद

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राजधानी रांची में कैब सेवायें ठप्प… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची में ऑनलाइन कैब सेवाओं से...

पत्नी के कपड़े फाड़ अर्द्धनग्न हालत में घुमाया, वीडियो वायरल…

Pakur : पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र में इंसानियत...

हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू

Jamshedpur : जमशेदपुर में करणी सेना के सरायकेला जिला...

चुटुपालू घाटी में मच गई चीख-पुकार…

Ramgarh : रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...