kohramlive desk : पुलिस में बंपर बहाली की जाएगी। छत्तीसगढ़ पुलिस ने सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सूबेदार सहित अन्य पदों के लिए 975 पोस्ट के लिए आवेदन मांगा है। आवेदन की प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है, जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वह छत्तीसगढ़ पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट- cgpolice.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल और मेडिकल टेस्ट भी पास करना होगा।
31 अक्टूबर last date hai आवेदन का
छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती डिपार्टमेंट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को 31 अक्टूबर 2021 तक का समय दिया गया है। परीक्षा के लिए तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है।
किन पदों पर की जानी है भर्तियां
छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, कुल 975 पदों में से सब इंस्पेक्टर के 577, प्लाटून कमांडर के 247, सूबेदार के 58, सब इंस्पेक्टर (स्पेशल ब्रांच) के 69, सब इंस्पेक्टर (फिंगरप्रिंट) के 6, सब इंस्पेक्टर (क्वेश्चन डॉक्यूमेंट) के 3, सब इंस्पेक्टर (कंप्यूटर) के 6 और सब इंस्पेक्टर (रेडियो) के 9 पद शामिल हैं।
योग्यता
सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर रेडियो के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 34 साल होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के लिए 200 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा किया जा सकता है।
Read More : टीचर के 9354 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
Read More : …और बाजीगर बन गया पाकिस्तान, इस बल्लेबाज ने कराई वापसी
Read More : इंटरमीडिएट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानिये कैसे करें अप्लाई
Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत
Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे
Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्कर, मौत












