spot_img
spot_img

8वीं और 10वीं पास के लिए निकली बंपर वैकेंसी, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : MPHC ने ड्राइवर, चपरासी और चौकीदार सहित विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए 9 नवंबर 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in के जरिए 24 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।  कुल 708 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित तिथि से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी केवल एक पद के लिए ही आवेदन कर सकते हैं। एक से अधिक पदों के लिए किया गया आवेदन निरस्त माना जाएगा।

 रिक्त पदों की संख्या

ड्राइवर – 69
चपरासी/चौकीदार/वाटरमैन – 475
माली – 51
स्वीपर – 113

शैक्षणिक योग्यता

ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य हैं। वहीं चपरासी/चौकीदार/वाटरमैन सहित अन्य पदों के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र की सीमा में 5 वर्ष की छूट दी गई है। अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2021 से की जाएगी।

 चयन प्रक्रिया

इन विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चनय केवल इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रदेश के विभिन्न जिला कोर्ट में की जाएगी।

इन तिथियों का रखें ध्यान

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 26 अक्टूबर 2021
आवेदन शुरू होने की तिथि – 9 नवंबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि – 24 नवंबर 2021
आधिकारिक वेबसाइट – mphc.gov.in

Read More : टीचर के 9354 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्‍लाई

Read More : …और बाजीगर बन गया पाकिस्तान, इस बल्लेबाज ने कराई वापसी

Read More : इंटरमीडिएट के लिए रजिस्‍ट्रेशन शुरू, जानिये कैसे करें अप्‍लाई

Read More : मैच हारे खिलाड़ी, उदास हुआ अपना भारत

Read More : बड़का चोर निकला बांसजोर थानेदार, देखें कैसे

Read More : ट्रैफिक जवान को पिकअप वैन ने मारी टक्‍कर, मौत

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...

“नशे को कहें ना” छात्रों को दिलाई गई शपथ…

Ranchi : युवाओं को नशे के जाल से बचाने और...