spot_img

खूनी संघर्ष के चार आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गढ़वा : गढ़वा जिले के रंका में खूनी संघर्ष मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। रंका के अनुमंडल मुख्यालय के पासी टोला में दो पक्षों में 10 नवंबर की देर रात खूनी संघर्ष हुआ था। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए थे। इसके चार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है और उन्हें जेल भेज दिया गया।

सात लोगों पर नामजद केस हुआ था

मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल सुदर्शन पासी के पुत्र चंदीप पासी ने 11 नवंबर को सात लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। केस दर्ज होने के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें 12 नवंबर को जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें : रिम्स के Covid Ward में देर रात ऑक्सीजन खत्म, अफरा-तफरी

गिरफ्तारी के लिए छापामारी की गई

अनुसंधान कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। उसके बाद सूचना मिली कि घर पर आरोपी हैं। उक्त आलोक में दलबल के साथ छापेमारी की गई। छापेमारी कर संतोष पासी के अलावा उनके पुत्र श्रवण पासी, राहुल पासी, रोहित पासी को गिरफ्तार किया गया। सभी को जेल भेजा गया। अन्य नामजद आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी ने बताया कि सुदर्शन पासी और उनकी बहू बुधनी देवी की स्थिति गंभीर है। सुदर्शन का इलाज रिम्स रांची में चल रहा है। वहीं बुधनी के पेट में लोहा के रड से हमला किया गया है। उसकी हालत भी गंभीर है।

इसे भी पढ़ें : NH-33 पर पिकअप वैन पलटी, दो युवकों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमशेदपुर कांड : मुख्य आरोपी की फोटो जारी कर इनाम का हुआ ऐलान…

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित बार हत्याकांड में पुलिस...

अब अदालत खुद चली लोगों के द्वार…

Latrhar : न्याय अब सिर्फ अदालत की चारदीवारी तक...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...