spot_img
spot_img
spot_img

रिम्स के Covid Ward में देर रात ऑक्सीजन खत्म, अफरा-तफरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • एक मरीज के नाक से खून भी आने
  • परिजनों ने जमकर किया हो-हंगामा

रांची : झारखंड का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है राजधानी रांची स्थित रिम्स। यहां के Covid Ward में कल देर रात लापरवाही से कोरोना के कई मरीजों की जान सांसत में आ गई। हुआ यूं कि आधी रात को रिम्स के Covid Ward में अचानक ऑक्सीजन खत्म हो गया। इससे कोरोना के कई मरीजों की हालत बिगड़ने लगी। एक मरीज के नाक से खून भी आने लगा। इस पर अफरा-तफरी मच गई। मरीज के परिजन भी हंगामा करने लगे। लगभग आधे घंटे के बाद रिम्स के पेइंग वार्ड से ऑक्सीजन सिलिंडर मंगवाया गया, तब स्थिति सामान्य हुई।

Covid Ward में 20 मरीज हाई फ्लो ऑक्सीजन पर हैं

रिम्स में ऐसी लापरवाही अक्सर देखने को मिल जाती है। लेकिन कोरोना काल कोविड के मरीजों के साथ भी अस्पताल में ऐसा होगा, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती।  जिस वार्ड में 20 मरीज हाई फ्लो ऑक्सीजन पर है, उसमें कितना ऑक्सीजन बाकी है इसकी खबर न अस्पताल प्रबंधन को थी और न ही उस वार्ड के इंचार्ज को। जब हंगामा मचा तब पता चला कि वार्ड के ऑक्सीजन सिलेंडर में ऑक्सीजन बचा ही नहीं है।

इसे भी पढ़ें : NH-33 पर पिकअप वैन पलटी, दो युवकों की मौत

एजेंसी को जिम्मेवार ठहरा रहा प्रबंधन

मरीज की एक परिजन ने बताया कि जब ऑक्सीजन खत्म हुआ, तब वह अपने पति के पास ही बैठी थी। ऑक्सीजन खत्म होते ही अचानक उनके पति तड़पने लगे। 5 मिनट के भीतर नाक से खून आना शुरू हो गया था। नर्स को बताने पर एक छोटा ऑक्सीजन सिलेंडर लाकर लगाया गया, लेकिन वह भी खाली था। बलून पंप करने के बाद भी वह काम नहीं कर रहा था।

उधर, रिम्स प्रबंधन लापरवाही का ठीकरा एजेंसी के सिर फोड़ रहा है। प्रबंधन के लोगों ने बताया कि एजेंसी हर रात स्टॉक में 40 से 50 सिलेंडर रिफिल करती है, लेकिन किन्हीं कारणों से मंगलवार को समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।’

इसे भी पढ़ें : देर रात बमबारी से दहला शहर, हत्या का आरोपी घायल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...