GUMLA : गुमला में एक भिखारी को पीट-पीटकर मार डालने की दुखद खबर सामने आई है। शहरी क्षेत्र के बड़ाइक मोहल्ला में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे नशे में धुत अज्ञात अपराधियो ने एक पैर से विकलांग भिखारी को लाठी डंडे से पीटकर तथा घातक हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 28 साल के बुधेश्वर उरांव के रूप में हुई है। वह खोपा टोली गांव का रहने वाला था।
एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है पुलिस
कुछ दिन पहले ही सामाजिक संगठनों की मदद से युवक ने पैर की सर्जरी कराई थी। घटना ने लोगों को विचलित कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बड़ाइक मोहल्ले के एक युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है हो रही है।
इसे भी पढ़ें : मूर्ति विसर्जन करने गए लोगों के साथ ये क्या हो गया, देखें…
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर कुणाल सिंह को लगाया था ठिकाना, देखिये मोस्टवांटेड गोविंद ने आज क्या किया
इसे भी पढ़ें : जा रहा था बीवी के पास, पहुंच गया पाकिस्तान जेल, फिर…
इसे भी पढ़ें : स्पा सेंटर में सेज सजाती लड़कियों का क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : ढलती उमर में ब्याह किया, दुल्हन को ले गई बंगाल पुलिस…








