PALAMU : पलामू के शहर थाना क्षेत्र में मात्र 6 हजार रुपये के लिए एक बहनोई अपने साले को मादक पदार्थ रखने और हथियार सप्लाई के झूठे केस में फंसाने जा रहा था। यह दांव उस पर उल्टा पड़ा और साले को फंसाने के चक्कर में वह खुद इसमें फंस चुका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। इस मामले में पुलिस अभी तक दिलावर और तौसीफ नाम के दो अपराधी को दो किलो गांजा और एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। कुंड मुहल्ला के रहने वाले दानिश ने गढ़वा में रहने वाले अपने जीजा सुहैल से 50 हजार रुपये कर्ज लिया था।
कर्ज के बाकी थे 6 हजार रुपये
44,000 रुपये दानिश ने जीजा को लौटा दिया था। 6 हजार नहीं दे पाया था। इस बकाया पैसे को लेकर करीब 20 दिन पहले सुहैल का दानिश के साथ विवाद हुआ था। सुहैल ने उसे देख लेने की धमकी भी दी थी। तभी से बहनोई साले को फंसाने की साजिश में जुट गया था। विवाद के बाद से ही सुहैल अपने साला को फंसाने की प्लानिंग में जुट गया। उसने प्लान बनाया कि तिनकोनिया मोड़ के पास दानिश का कार वाशिंग सेंटर है, वही पर अवैध हथियार और गांजा रखकर पुलिस को इसकी जानकारी दे देगा और दानिश इस मामले में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसने ऐसा ही किया।
सदर SDPO की अगुवाई में की गई कार्रवाई
जानकारी मिलने के बाद सदर SDPO के विजय शंकर के नेतृत्व में गठित टीम ने शुक्रवार के दोपहर प्रधान डाकघर के पीछे कार को रोका। तलाशी के क्रम में हथियार और गांजा बरामद हुआ। इस दौरान सुहैल और सद्दाब भागने में कामयाब रहे। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने मामले का खुलासा किया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। अब सुहैल की तलाश है।
इसे भी पढ़ें : रांची के हिंदपीढ़ी में युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोश
इसे भी पढ़ें : सर सबकुछ ओरिजनल लगेगा, ठनका SSP का माथा और…
इसे भी पढ़ें : सिपाही सीताराम के पैर में नहीं थे चप्पल, पेट के बल पड़ा मिला…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नहीं रहे आंध्र प्रदेश के पूर्व CM कोनिजेती रोसैया
इसे भी पढ़ें : गुजरात में भी कोरोना के नए वैरिएंट OMICRON ने की एंट्री, 1 शख्स संक्रमित
इसे भी पढ़ें : शुक्र है लहू के रंग नहीं बदले, वरना कैसे खड़ी होती मिश्रा जी की चाय की दुकान…
इसे भी पढ़ें : युवाओं को रोजगार, किसानों को मिलेगा सम्मान : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : 130 रुपये कम उड़ाये खाते से, अब हैरान-परेशान पारसनाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : DSP के बेटे को मारी गोली, मौनी बाबा बनी पुलिस, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 20 साल का दर्द गया मुफ्त में एक दिन में, भला हो डॉ अजीत का, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुलिस कांस्टेबल में निकली बंपर VACANCY, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें : CBSE परीक्षा के दिन ही OMR शीट का किया जा रहा मूल्यांकन, बोर्ड ने जारी किया नोटिस












