spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

BRO करेगा 459पदों पर बहाली, जानें किन Posts पर होगी नियुक्ति

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : बॉर्डर रोड्स विंग, बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO), रक्षा मंत्रालय ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bro.gov.in पर ड्राफ्ट्समैन, सुपरवाइजर स्टोर, रेडियो मैकेनिक, लैब असिस्टेंट, मल्टी स्किल्ड वर्कर एंड स्टोर कीपर टेक्निकल के 459 पदों पर बहाली का नोटिफिकेशन जारी किया है।सारे पदोंपर केवल पुरुषोंकी बहाली होगी। योग्य एवं इच्छुक पुरुष उम्मीदवार विज्ञापन प्रकाशन के 45 दिनों के भीतर निर्धारित फार्मेट में BRO GREF Recruitment 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :  जेल गई SDM बनी जज की दुल्‍हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल

किस पद के लिए कितनी रिक्तियां

ड्राफ्ट्समैन के 43, सुपरवाइजर स्टोर के 11, रेडियो मैकेनिक के 4, लैब असिस्‍टेंट के 01 पद, मल्टी स्किल्ड वर्कर (मेसन) के 100, मल्टी स्किल्ड वर्कर (ड्राइवर इंजन स्टेटिक) के 150 और स्टोर कीपर टेक्निकल के 150 पद रिक्त हैं।

क्‍या होगी शैक्षणिक योग्यता

ड्राफ्ट्समैन के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12 वीं विज्ञान विषय के साथ उत्तीर्ण हो और किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या समकक्ष एवं आर्किटेक्चर या ड्राफ्ट्समैनशिप में दो साल का प्रमाणपत्र एवं अन्य निर्धारित योग्यताएं होना चाहिएं। लैब असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिग्री होना चाहिए। मल्टी स्किल्ड वर्कर (मेसन) के पद पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से 10वीं पास होना चाहिए साथ ही उम्मीदवारों को पास संबंधित ट्रेड से ITI होना चाहिए। शैक्षिक योग्यता की पूर्ण जानकारी के लिए उम्मीदवारों ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

इसे भी पढ़ें :फैसले से नाराज महिला ने जज को भेजा 150 कंडोम, जानिए कारण

क्‍या होगा वेतनमान

ड्राफ्ट्समैन के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7th cpcके अनुसार रु 29200 से 92300 रुपये

सुपरवाइजर स्टोर के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7th cpcके अनुसार 25500-81100 रुपये

रेडियो मैकेनिक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7th cpcके अनुसार25500-81100 रुपये

मिनिमम और मैक्सिमम एज

मल्टी स्किल्ड वर्कर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष होना चाहिए। अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 27 वर्ष निर्धारित है।आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

इसे भी पढ़ें :चमोली हादसा : लोहरदगा के विक्‍की ने 7 दिनों तक लड़ा जिंदगी से जंग, 12 वें दिन मिला शव

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC CSE Prelims Result 2026: 13,343 अभ्यर्थी मेंस के लिये क्वालिफाई…

Kohramlive : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल...

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...

CBSE को मिला नया मुखिया, ये सीनियर IAS संभालेंगे कमान…

Kohramlive : देश के करोड़ों विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से...

BSNL में नौकरी पाने का शानदार मौका, इतनी मिलेगी सैलरी…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा कल्पना सोरेन का ये संदेश… देखें

Ranchi : गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने ग्रामीण...