spot_img
spot_img
spot_img

परिजनों ने जबरन करा दी थी शादी, पसंद नहीं था तो क्‍या करती, मार दिया…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला : बुधवार को कुएं से मिली लाश मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। संजय टोपनो की हत्या उसकी पत्‍नी ने ही की थी और शव को कुएं में फेंक दिया था। 17 फरवरी को कुएं से मिला था संजय का शव। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की इंजीनियर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ये…

पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी सनियारो सुरीन ने जो बताया वो बेहद चौंकाने वाला था। उसने बताया कि संजय उसे पसंद नहीं था और घर वालों ने उससे 5 फरवरी को जबरन शादी करवा दी। वह संजय से छुटकारा पाना चाहती थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी।

बताते चलें कि कामडारा थाना क्षेत्र के सुरसांग गांव के बनटोली निवासी संजय टोपनो की शादी 5 फरवरी को कुरकुरा थाना क्षेत्र के बेतेरकेरा गांव की रहने वाली सनियारो के साथ हुई थी। इसके बाद 11 फरवरी को संजय अपनी पत्नी के साथ अपने ससुराल गया था। 16 फरवरी को सनियारो पति को बेर खिलाने और सब्जी तोड़ने के बहाने से अपने चाचा के खेत में ले गई। यहां मौका देख सनियारो ने पति की पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। फिर वहां से वापस घर चली आई।

इसे भी पढ़ें : नाराज़ युवक को समझाने गए भाजपा कार्यकर्ता, पैर फिसल कुएं मे जा गिरे, इलाज के दौरान मौत

शव मिलने के बाद सनियारों ने पुलिस को एक मनगढ़ंत कहानी बतायी थी। उसने बताया था कि खेत में जाने पर संजय के मोबाइल पर किसी का कॉल आया और वो बातचीत करते हुए आगे की ओर चला गया। जिसके बाद वह अपने भाई के साथ वापस घर लौट गई थी। मगर संजय रातभर घर नहीं आया। शव बरामद करने के बाद पुलिस ने शव को बारीकी से देखा, शव पर चोट के निशान मिलने से पुलिस को हत्‍या का शक था। हत्‍या के एंगल से ही पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को धर दबोचा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...