अहमदाबाद: अभी हाल ही में पिछले महीने बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने फैसला दिया था कि नाबालिग को कपड़े के ऊपर से छूने को यौन शोषण नहीं माना जाएगा। इसको पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत यौन शोषण के रूप में परिभाषित नहीं किया जा सकता है। इस फैसले से बहुत लोगों ने नाराजगी भी जताई है। कहा कि ये कैसा फैसला है। गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाली एक महिला ने बॉम्बे हाई कोर्ट की जज पुष्पा वीरेंद्र गनेडीवाला को 150 कंडोम भेजे है। बताया जा रहा है कि ये महिला नाबालिग के साथ यौन शोषण के मामले पर जज के फैसले से नाराज है।
इसे भी पढ़ें : जेल गई SDM बनी जज की दुल्हन, शादी का कार्ड हो रहा वायरल
कंडोम भेजने वाली महिला कौन है
बॉम्बे हाई कोर्ट की जज को 150 कंडोम भेजने वाली महिला का नाम देवश्री त्रिवेदी है। देवश्री ने कहा कि मैं इस तरह का अन्याय होते बर्दाश्त नहीं सकती हूं। जस्टिस गनेडीवाला के फैसले की वजह से यौन शोषण से पीड़ित नाबालिग बच्चियों को इंसाफ नहीं मिलेगा। मैं मांग करती हूं कि जस्टिस गनेडीवाला को सस्पेंड किया जाए।
देवश्री ने 12 अलग-अलग जगहों पर भेजे कंडोम
देवश्री ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले के विरोध में 12 अलग-अलग जगहों पर कंडोम भेजे हैं। इनमें जज पुष्पा वीरेंद्र गनेडीवाला का चैंबर भी मौजूद है।
इसे भी पढ़ें :दो भाकपा माओवादियों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा
वरिष्ठ वकील श्रीरंग भंडारकर ने कहा
लेकिन बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच के रजिस्ट्री ऑफिस ने कहा है कि उन्हें कंडोम के पैकेट नहीं मिले हैं। नागपुर बार एसोसिएशन के वरिष्ठ वकील श्रीरंग भंडारकर ने कहा कि ऐसा करना कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट है। हम देवश्री त्रिवेदी के खिलाफ एक्शन की मांग करते हैं।
इसे भी पढ़ें :तीन दिन से लापता बच्चे का शव कुएं में मिला






